झाबुआ
भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ ने संभाला गुमान सिंह के प्रचार का मोर्चा*
-
झाबुआ11 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ5 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ7 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ5 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ8 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ5 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ5 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


मेघनगर- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया, लोकसभा प्रभारी श्रीमती सुशीला भाभार, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज डामोर व मदरानी मंडल के अध्यक्ष कमलेश मचार के साथ में सोमवार को महिला मोर्चा की टीम ने मेघनगर के समीप रंभापुर हाटबाजार में रतलाम झाबुआ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के पक्ष में जनसंपर्क किया।
जनसपंर्क की शुरुवात रंभापुर के मुख्य बाजार से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचे जहां पर प्रत्येक व्यापारी दुकानदार एवं हाट बाजार में आदिवासी भाइयों बहनों से चर्चा कर केंद्र की योजना के बारे में बताते सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के बाद चाय के साथ चौपाल लगाकर चर्चा भी की गई जिसमें मोर्चा जिला श्रीमती सूरज गुमान डामोर ने ने कहा कि 19 मई को होने वाला लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उनके कई ऐसे ऐतिहासिक फैसलों से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। उनके कई फैसलों ने महिलाओं के जीवन की दिशा बदलने में ऐतिहासिक काम किया है।
महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी सुशीला भाभार एवं मोर्चा जिलाअध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा ने वार्ड, पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाकर जनसंपर्क करने के लिए पांच-पांच महिलाओं की टीम बनाई है। जो अपने अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करेंगी व संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 भाजपा व केंद्र में मोदी की सरकार फिर से बनेगी। उक्त आयोजन में भाजपा की रीति नीति और मोदी से प्रभावित होकर लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत पालवाड क्षेत्र के नेता माने जाने वाले रविंद्र राका ने रंभापुर में भाजपा की सदस्यता लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर कि श्रीमती से भाजपा का गमछा पहन कर ली इस अवसर पर महिला मोर्चा की मदरानी मंडल के उपाध्यक्ष प्रभा नायक, शारदा नायक ,लता नायक वर्षा नानलिया एवं भाजपा महिला मोर्चा की कई महिलाएं उक्त आयोजन में उपस्थित रही।