Connect with us

झाबुआ

बसपा प्रत्याशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, जीताने की अपील की.

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट……
झाबुआ। रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माधुसिंह पटेल (चौहान) ने 12 मई, रविवार को आलीराजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया एवं मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बसपा प्रत्याशी माधोसिंह चौहान आलीराजपुर जिले के वालपुर, नानपुर, सोंडवा, उमराली, जोबट विधानसभा के ग्राम उम्कारी आदि क्षेत्रों में बसपा के आलीराजपुर जिलाध्यक्ष अहमद दबूक, लोकसभा प्रभारी अंतरसिंह पटेल, आलीराजपुर जिला सचिव शांतिलाल भाबर आदि के साथ पहुंचे और इन क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उनके दौरे में ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया। बाद बसपा प्रत्याशी श्री चौहान ने कहा कि आप हमे इस सीट से जीत दिलवाएं, आपकी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करवाया जाएगा।
भाजपा-कांग्रेस पर विकास नहीं करने के लगाए आरोप
इस दौरान बसपा प्रत्याशी श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने दे में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है वहीं इस संसदीय क्षेत्र से सांसद कांतिलाल भूरिया भी थोथी वाहवाही लूटने में लगे है। दोनो ही पार्टी के लोग एक-दूसरे पर अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है और इन पार्टी के लोगों के पास आरोप-प्रत्यारोप के अलावा ओर कुछ नहीं बचा है। आप बसपा प्रत्याी को विजयी दिलवाएं, क्षेत्र में विकास किया जाएगा। बसपा प्रत्याी एवं उक्त पार्टी के पदाधिकारियों का यह जनसंपर्क ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सुबह से लेकर देकर शाम तक चलता रहा।

फोटो 008 -ः बसपा प्रत्याशी माधोसिंह पटेल (चौहान) ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!