Connect with us

झाबुआ

झाबुआ ब्लाक के ग्रामवासी बंद पड़े हैंडपंपों से परेशान …………. हैंडपंप संधारण कार्य समय पर नहीं होने से ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं…..

Published

on

पीएचई में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

झाबुआ- गर्मी की बढ़ती तपन के साथ ही जिले में जल संकट की सुगबुगाहट भी बढ़ती जा रही है ग्रामीण जन पानी के लिए फलिये फलिये भटक रहे हैं पीएचई विभाग में शिकायती आवेदन देने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है विभाग की उदासीनता से महिलाएं व बच्चे पानी को ढूंढ रहे हैं

फाेटाे- ग्राम संजवानी छोटी के मेडा फलिये मे बंद पड़ा हैंडपंप व ग्रामीण जन |

जानकारी अनुसार हैंडपंप संधारण का कार्य पीएचई विभाग के अंतर्गत ठेका पद्धति से किया जाता है लेकिन झाबुआ ब्लॉक के ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य नहीं करने से ग्रामीणजन पानी के लिए मशक्कत करते नजर आए | ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम संजवानी छोटी के मेडा फलिए के निवासी गोपाल मेडा, धन्ना नानकिया, धूमा मेडा, खुमसिंह, नानकिया मेडा, जामसिंह मेडा, गोवर्धन , नरवा ,अमर सिंह मेडा आदि ने बताया कि ग्राम संजीवानी छोटी के मेडा फलिया का हैंडपंप विगत 2 माह से बंद पड़ा है हैंडपंप घंटों चलाने पर भी एकाध बाल्टी पानी आता है या लगभग बंद ही रहता है जिसकी शिकायत कई बार पीएचई विभाग को भी की | कई बार शिकायत आवेदन के बाद कार्रवाई के लिए विभाग से संपर्क करने भी गए हर बार आश्वासन देकर भेज दिया जाता है मेडा फलिया के ग्रामीण जन ने यह भी बताया कि इन 2 माह में एक बार हमने निजी रुपए खर्च करके भी हैंडपंप को सुधरवाया था लेकिन पुन: बिगड़ गया है पीएचई विभाग में शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है |

फोटो- मेल पाड़ा में बंद पड़ा हैंडपंप |

ऐसा ही एक और नजारा …….. जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर मेलपाड़ा के माली फलिया मे हैंडपंप विगत 1 माह से बंद पड़ा है | माली फलिया के निवासी शांति डामोर ,शंकर , वीरू वाघेला आदि ने बताया कि इस फलिये का हैंडपंप विगत 1 माह से बंद पड़ा है उनका कहना था कि दो से तीन बार पीएचई विभाग को मौखिक रूप से इसकी सूचना भी दी गई लेकिन सुधारने कोई नहीं आया | हैंडपंप बंद होने के कारण पानी के लिए हमें भटकना पड़ रहा है | पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं हो पा रही है |इस तरह झाबुआ ब्लाक के ठेकेद्वार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीण जन पानी के लिए भटक रहे हैं नियमानुसार शिकायत आने के 3 से 7 दिन के अंदर ही संबंधित ठेकेदार को हैंडपंप सुधार कर देना होता है लेकिन पीएचई विभाग झाबुआ ब्लाक के ठेकेदार पर इतना क्यों मेहरबान है क्या समय सीमा पर कार्य नहीं करने पर कार्यपालन यंत्री द्वारा कोई कार्यवाही की जावेगी …या फिर यह ठेकेदार यूं ही अपनी मनमानी करता रहेगा और ग्रामीणजन को पानी के लिए तरसाता रहेगा |….

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!