Connect with us

झाबुआ

मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन की लापरवाही को लेकर पत्रकारों ने जताया विरोध……..

Published

on

पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए मीडियाकर्मी

झाबुआ। झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में लोकसभा चुनाव की मतगणना की धीमी काउंटिंग को लेकर एवं पत्रकारों को चरणवाईस जानकारी उपलब्ध नहीं करवाने से नाराज जिले के पत्रकारों ने अपना विरोध प्रकट किया। विरोध स्वरूप सभी पत्रकार मतगणनास्थल पर बनाए गए मीडिया रूम से बाहर आ गए और कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। जहां उनकी बात जानने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर पहुंचे।
झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 23 मई को मतगणना की धीमी काउंटिंग एवं पत्रकारों को इसकी जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं करवाने पर मीडिया रूम में बैठे सभी पत्रकार आक्रोषित हो बैठे। पत्रकारों का कहना था कि उन्हें आलीराजपुर जिले एवं रतलाम जिले के तेजी से अपडेट मिल रहे है, लेकिन झाबुआ जिले की मतगणना की काउंटिंग धीमी गति से की जा रहीं है। पत्रकारों को समय पर ऑकड़े उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे है। मीडिया रूम में भी कई तरह की अव्यवस्थाएं थी। आक्रोशित पत्रकारों ने इस बीच अपना विरोध जताते हुए सभी मतगणनास्थल के बाहर जमा हो गए और अपना कार्य बीच में ही छोड़ते हुए जब जाने लगे तो उनसे चर्चा करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर पहुंचे और पूरा मामला जाना। बाद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े ने भी मतगणनास्थल के बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत की।

बीच में ही कवेरज छोड़ लौटे
इस दौरान जिपं सीईओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गणना तो तेज गति से हो रहीं है, लेकिन जब तक रिर्टनिंग ऑफिसर डाटा शीट पर हस्ताक्षर नहीं करते, तब तक हम आप लोगों को डाटा उपलब्ध नहीं करवा सकते है। जिपं सीईओ के जवाब से असंतुष्ट पत्रकार मतणगनास्थल से बीच में ही कवरेज छोड़कर अपने-अपने गंतव्य स्थल की ओर लौट गए।

22 मई को भी जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए पत्रकारों को सुबह 6:45 बजे का टाइम व्हाट्सएप के माध्यम से दिया था जबकि मतगणना 8:00 बजे प्रारंभ होनी थी |जब पत्रकारों ने इस बात का विरोध करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से फोन पर चर्चा की तब उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी को मतगणना स्थल पर 7:00 बजे तक पहुंचना है इसके पश्चात आपका प्रवेश निषेध है इसके अलावा एक बार मतगणना स्थल पर आपका प्रवेश होने पर आप पुन: मतगणना स्थल के बाहर अगर जाते हो तो आपका पास जमा करवा लिया जाएगा और पुन: आपका प्रवेश नहीं हो पाएगा | इस तरह के निर्वाचन आयोग के आदेशों का हवाला देकर पत्रकारों को समय पर आने हेतु कहा गया |इस सूचना के बाद कई मीडियाकर्मी जो थांदला ,मेघनगर आदि दूरस्थ स्थानों से आते हैं अल सुबह ही 7:00 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल पर पहुंच गए |लेकिन जब वहां पहुंचने के बाद उन्हें देखा कि कई मीडिया कर्मी सुबह 9:00 बजे तक भी मतगणना स्थल पर प्रवेश कर रहे थे तो समय पर उपस्थित मीडिया कर्मी बड़े अचंभित हुए |पत्रकारों में यह चर्चा का विषय रहा कि एक तरफ निर्वाचन आयोग के आदेशों की या तो अवहेलना की जा रही है या फिर इस तरह समय पर बुलाकर मीडियाकर्मियों को भ्रमित किया गया है क्या कारण रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को इस तरह भ्रमित किया गया है इसके अलावा जिला प्रशासन पत्रकारों को समय पर भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं करा सका |बार बार कहने के बाद भी जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया |इससे व्यथित होकर कुछ पत्रकार तो अपना काम छोड़कर अपने घर की ओर रवाना हो गए | और उनमें से एकाद डायबिटीज का मरीज था जिससे समय पर भोजन नहीं मिलने से चक्कर भी आए | इसके अलावा मीडिया रूम में भी अव्यवस्था ही नजर आई |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!