Connect with us

झाबुआ

महिला पतंजलि योग समिति ने नसिया भवन में मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व………………………

Published

on

झाबुआ से दौलत गाेलानी……

मां सरस्वती एवं योग गुरू बाबा रामदेव के चित्र पर किया माल्यार्पण
झाबुआ। महिला पतंजलि योग समिति झाबुआ द्वारा स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित नसिया भवन में 16 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे से गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वतीजी एवं योग गुरू बाबा रामदेवजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बाद महिला अतिथियों ने गुरू के महत्व के बारे में जानकारी दी।
सर्वप्रथम गुरूवंदना साधना चौहान ने प्रस्तुत की। बाद संस्कार भारती आजाद इकाई की अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी ने मां सरस्वतीजी एवं बाबा रामदेवजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्जवलन वंदना मालवीय एवं राखी पाराशर ने किया। स्वागत उद्बोधन महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी सुश्री रूक्मणी वर्मा ने दिया। अतिथि के रूप में उपस्थित सांत्वना ग्रुप प्रमुख सुषमा दुबे, इन्हरव्हील क्लब ऑफ शक्ति की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल एवं नवकार ग्रुप की अध्यक्ष सपना संघवी ने अपने-अपने उद्बोधन में गुरू की महिमा एवं जीवन में गुरू क्यो आवशयक है ?, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथि संस्कार भारती अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी ने गुरू कार्य एवं गुरू दीक्षा के महत्व को प्रतिपादित किया। पश्चात् ओंकार मंत्र की ध्वनि के साथ सभी ने सामूहिक योग किया। योग सुश्री रूक्मणी वर्मा ने करवाया। अंत में आभार शिवकुमारी सोनी ने माना। कार्यक्रम पश्चात् सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।
यह महिलाएं रहीं उपस्थित
इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति से जुड़ी माया पंवार, ममता जैन, रिया जैन, विनीता टेलर, नीलम जैन, हिना जोशी, जरिना अंसारी, शोभा राठौर, राधा पटेल, अनिता बेस, रजनी पाटीदार, कमला सोलंकी, मंगला राठौर, प्रभा सिसौदिया, संगीता त्रिवेदी, मंजु मिस्त्री, ज्योति त्रिवेदी आदि उपस्थित थी।

फोटो 001 -ः गुरूपूर्णिमा पर विद्या की देवी मां सरस्वतीजी एवं योग गुरू बाबा रामदेवजी को नमन करते अतिथि एवं महिला पतंजलि योग समिति की महिलाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ12 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!