Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के वार्ड क्र. 2 हुसैनी चौक पर नगरपालिका ने लगाया शिविर, वार्डवासियों की जानी समस्याएं

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। शहर के वार्ड क्र. 2 हुसैनी चौक पर नगरपालिका परिषद् द्वारा ‘नगरपालिका आपके द्वार’ शिविर लगाया गया। जिसमें वार्डवासियों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न योजनाओं के साथ सड़कों, नालियों की सफाई संबंधी समस्याएं रखी।
शिविर का अवलोकन करने नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार, वार्ड क्र. 5 के पार्षद साबिर फिटवेल, वार्ड क्र. 17 की पार्षद मालू डोडियार, अविनाश डोडियार आदि ने पहुंचकर अवलोकन किया। वहीं वार्ड क्र. 2 के पार्षद पति अब्दुल इनायत शेख ने भी पूरे समय शिविर में उपस्थित रहकर वार्डवासियों की समस्याएं जानकर बाद इस संबंध में नगरपालिका के मौजूदा अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उसके निराकरण की पहल की। नगरपालिका कार्यालय की ओर से नोडल पंकज गोर, निधि ठाकुर, पार्वती ओहरिया,, सुरेश गणावा के साथ स्वच्छता टीम में प्रभारी कमलेश जायसवाल, एवं सहायक स्वच्छता निरीक्षक टोनी मलिया, जितेन्द्र पंवार ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की।
स्वच्छता सर्वेण अभियान 2020 की दी जानकारी
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं नपा अमले ने मिलकर वार्डवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 की जानकारी देने के साथ गीला कचरा एवं सूखा कचरा नपा के सफाई वाहन के अलग-अलग डिब्बों में डालने के साथ सड़कों एवं नालियां में कचरा नहीं फैंकने हेतु समझाईा दी। इस अवसर पर सफाई संबंधी समस्या आने पर उसे गंभीरता से लेते हुए सेनेट्री प्रभारी कमले जायसवाल, टोनी मलिया ने मिलकर सफाई टीम लगाकर सफाइ्र्र कार्य करने के साथ दवाई का भी छिड़काव करवाया। यह िविर दोपहर 11 से 1 बजे तक चला।

फोटो 011 -ः शिविर का अवलोकन करते नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित पार्षदगण और नपा अमला।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!