Connect with us

झाबुआ

आप के अपार स्नेह और यादों को समेट कर ले जा रहा हूं_ सीईओ महेंद्र कुमार घनघोरिया

Published

on

आप के अपार स्नेह और यादों को समेट कर ले जा रहा हूं_ सीईओ महेंद्र कुमार घनघोरिया
झकनावदा में विदाई समारोह में बोले घनघोरिया
ट्रांसफर शासन की प्रक्रिया है जहां भी शासन आदेश करता है वा नौकरी करना पड़ती है परंतु मेरी पूरी प्रशासनिक सेवा में पेटलावद जनपद में कार्य करना सुकून भरा रहा मुझे यहां सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों मीडिया के साथियों से लेकर मेरे कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं जीवन में तबादले चलते रहते हैं लेकिन मैं पेटलावद से आप लोगों का स्नेह लेकर जा रहा हूं आप लोगों ने जो मैं सम्मान किया है जिससे मैं खंडवा में भी दोगुने जोश के साथ काम कर पाऊंगा एक अधिकारी का सेवाकाल में सबसे बड़ी गर्व की अनुभूति होती है जब विदाई होती है दुख तो होता है परंतु विदाई के वक्त जब सम्मान होता है तो गर्व होता है मेरा लक्ष्य रहा अंत्योदय का लाभ हर निचले व्यक्ति तक पहुंचे

उसके लिए मैंने हर संभव प्रयास किए उक्त संबोधन पेटलावद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र कुमार घनघोरिया ने झकनावदा में अपने विदाई समारोह में कहे श्री घनघोरिया ने कहा मैं अपने दो कार्यकाल में करीब 5 वर्ष से अधिक पेटलावद में सेवाएं दी झकनावदा क्षेत्र से भी मुझे अपार स्नेह मिला जिसके लिए मैं आप सभी का ऋणी रहूंगा कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा ने संबोधित करते हुए कहा आदरणीय घनघोरिया सर का कार्यकाल काफी शानदार रहा हम जब भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी काम लेकर गए तो इन्होंने बड़ी दिलचस्पी से काम किया आप ही कमी से देवी सहित रोक लेगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय वोहरा ने कहा घनघोरिया जी काफी सुलझे हुए और एक्टिव अधिकारी है हमारे तीर्थ स्थल सिंघेश्वर धाम के विकास को लेकर आप की भूमिका काफी सराहनीय रही जिसके लिए क्षेत्रीय जनता आपकी ऋणी रहेगी

इस अवसर पर परीक्षित सिंह झकनावदा जनपद सदस्य संजय मांडोत फकिरचन्द्र माली राजेंद्र मिस्त्री देवेंद्र जी बेरागी सचिव संघ के अध्यक्ष तोलसिह निनामा झकनावदा सचिव भीमसिह कटारा नारायण सोलंकी जितेंद्र मेडा दयाराम गवली पप्पु मुनिया आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र राठौर ने किया आभार हेमेंद्र कुमार जोशी ने माना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!