Connect with us

झाबुआ

उज्जैन नगरी जाना है …. भोले को जल चढ़ाना है …. की गूंज के साथ श्रृंगेश्वर तीर्थ से कावड़ यात्रा उज्जैन के लिए हुई रवाना

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट…….

झाबुआ। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ श्रृंगेश्वर महादेव से करीब 30 से 35 कावडि़यों ने माही नदी का पवित्र जल कलश में भरकर अपनी कावड़ लिए, श्रंगेश्वर महादेव में विराजित नवीन शिवलिंग के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। समस्त कावडि़यां में बड़ा ही उत्साह नजर आया। कावड़ यात्रियों ने जमकर बाबा महांकाल के जयघोष लगाए।
उल्लेखनीय है कि श्रृंगेवर धाम अति प्राचीन तीर्थ होकर अति मनोरमणीय भी है, तीर्थ के एक और मधुकन्या नदी तो दूसरी ओर माही नदी बहती है और दोनों ही नदी का समागम स्थल है श्रृंगेश्वर धाम। यह स्थान किसी तीर्थ एवं पर्यटन स्थल से कम नहीं है। मान्यता है कि यहां के जल को स्पर्श मात्र से मस्सा, सफेद दाग आदि जैसी तकलीफे दूर हो जाती है। साथ ही इस तीर्थ पर बाबा महांकाल पंचमुखी हनुमानजी, माही माताजी एवं ब्रम्हलीन महंत श्रीश्री 1008 काशी गिरीजी महाराज की प्रतिमा विराजमान है।
उज्जैन पहुंचकर बाबा महांकाल पर जलाभिषेक किया जाएगा
उक्त कावड़ यात्रा बाबा महांकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में श्रृंगेश्वर से झकनावदा, धतुरिया, लाबरिया, राजोद, बदनावर, इंगोरिया होते हुए उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। उज्जैन पहुंचकर सभी कावडि़यों द्वारा बाबा महाकाल का माही नदी से जल से अभिषेक कर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। मित्र मंडल के सदस्य चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि यात्रा का यह तृतीय वर्ष है। प्रतिवर्ष सदस्य बढ़ रहे हैं। सभी कावडि़ये अपनी व्यवस्था के साथ यात्रा के लिए निकलते है।

फोटो 001 एवं

फोटो 002 -ः श्रृंगेवर तीर्थ से कावड़ यात्री उज्जैन महांकाल के लिए हुए रवाना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ7 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!