Connect with us

झाबुआ

विश्व आदिवासी दिवस पर विश्व आदिवासी समारोह आयोजन समिति द्वारा डॉ. अंबेडकर पार्क से निकाली जाएगी भव्य रैली……..

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट………

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर होगा सभा का आयोजन
झाबुआ। विव आदिवासी दिवस, विशव आदिवासी समारोह आयोजन समिति झाबुआ द्वारा आगामी 9 अगस्त को मनाते हुए सुबह स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क से भव्य रैली निकाली जाएगी। बाद दोपहर में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर भव्य सभा का भी आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए समिति के बेनेडिक्ट डामोर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशव आदिवासी दिवस विव आदिवासी दिवस समारोह समिति द्वारा मनाते हुए सुबह 10 बजे रैली डॉ. अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होगी। जिसमें सांस्कृतिक एवं परंपरागत वेशभूषा में समिति के पदाधिकारी-सदस्य शामिल होने के साथ इसमें जनप्रतिनिधिगण, समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। यह रैली डीआरपी लाईन तिराहा, नेहरू मार्ग, कालिका माता मंदिर परिसर, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, राजवाड़ा, मुख्य बाजार, बस स्टेंड फव्वारा चौक होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर पहुंचेगी। जहां दोपहर 12.30 बजे से सभा का आयोजन होगा। सभा को विभिन्न वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। साथ ही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। आयोजन दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
रैली एवं सभा को सफल बनाने की अपील
विव आदिवासी दिवस समारोह आयोजन समिति के सोमसिंह भूरिया, शंभुसिंह वसुनिया, निले यादव, शंभुसिंह डोडियार, अनिल कटारा, बेनेडिक्ट डामोर, मगनसिंह बघेल, दामसिंह चौहान, अमरसिंह भाबोर, विरेन्द्रसिंह एसक्या, लक्ष्मणसिंह डिंडोर, रणजीतसिंह डामोर, मनोज चंगोड़, बाबू भाबोर, विनोद मेड़ा, सुरे मंडलोई, दिलीप भूरिया, दरियाव राठौर, कमले पटलिया आदि ने जिले के आदिवासी समाजजनों से उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

फोटो 003 -ः 9 अगस्त विशव आदिवासी दिवस।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!