Connect with us

झाबुआ

दो दिवसीय राज्य स्तरीय पॉवर लिफटींग प्रतियोगिता का हुआ समापन……………………. स्ट्रांगमेन और स्ट्रांग वूमन को ट्राफी के साथ सभी विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए………….

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। देश के वीर सपूत शहीद चन्दोखर आजाद की स्मृति में जय बजरंग व्यायाम शाला एवं जिला पॉवर लिफटींग एसोसिएशन झाबुआ के तत्वावधान में तथा स्टेट पॉवर लिफटींग एसोसिएशन के मार्गर्दशन में आयोजित की गई दो दिवसीय राज्य स्तरीय पॉवर लिफटींग प्रतियोगिता का समापन 28 जुलाई, रविवार को हुआ। अंतिम दिन भी अलग-अलग वर्गों में यह प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से आयोजित हुई। जिसमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग में स्पर्धा का आयोजन हुआ। रविवार दोपहर प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि उक्त प्रतियोगिता शनिवार सुबह 7 बजे से आरंभ हुई थी, जिसका समापन दोपहर 1 बजे हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री शिवगंगा के प्रमुख महेश शर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य अतिथिं में वरिष्ठ समाजसेवी नुरूद्दीनभाई बोहरा, मनीष व्यास, दिनेश सक्सेना, प्रदीप रूनवाल, उमंग सक्सेना, संजय कांठी, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव कमलेश पटेल आदि द्वारा सभी विजेताओं को मेडल देकर एवं एफरन पहनाकर पुरस्कृत किया। करीब 100 से अधिक विजेता प्रतिभागियों को अलग-अलग वर्ग में मेडल देकर एवं एफरन पहनाकर पुरस्कृत करने के साथ विशेष पुरस्कार में स्ट्रांगमेन में धीरजसिंह राजपूत भोपाल कॉर्पोरेन, धुव्र नईक उज्जैन एवं अपूर्व दुबे इंदौर कॉर्पोरेन तथा स्ट्रांग वूमेन में ईशासिंह मुरैना, सरगम चौहान इंदौर कॉर्पोरेन एवं शिवानी राउत छिंदवाड़ा को अतिथियों द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। इसके साथ ही टीम चेंपियनाप मेन में इंदौर कॉर्पोरेन को सर्वाधिक 77 पाइंट प्राप्त होने पर प्रथम, 41 पाईंट प्राप्त करने पर भोपाल कॉर्पोरेन को द्वितीय एवं 21 पाइ्र्रंट प्राप्त करने पर उज्जैन को तृतीय, इसी प्रकार वूमन में यूनिट में इंदौर कार्पोरेन को 68 पाइंट पर प्रथम, छिंदवाड़ा को 52 पाइंट पर द्विती एवं मुरैना को 21 पाइंट प्राप्त होने पर तृतीय विजेता के रूप में ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह का संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच सुशील वाजपेयी ने किया एवं अंत में आभार उमंग सक्सेना ने माना।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
दो दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में विष सहयोग सकल व्यापारी संघ एवं रोटरी क्लब ‘मेन’ के साथ स्पर्धा को सफल बनाने में विशेष सहयोग बजरंग व्यायाम शाला के प्रेमसिंह उस्ताद, शिकार खलीफा, चंदर खलीफा, चंदु माली खलीफा, आदित्य वाजपेयी नारायणसिंह ठाकुर, प्रकाश चौहान, राजीव शुक्ला, गुलाबसिंह गुंडिया, राजेश बारिया आदि द्वारा प्रदान किया। वहीं स्पर्धा में स्टेट पॉवर लिफटींग एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं श्री राम जिम इंदौर के दिनेश पालिवाल भी विशेष रूप से सहभागिता रहीं।

फोटो 003 -ः विजेता स्ट्रांगमेन को अतिथियों द्वारा ट्राफी प्रदान की गई।

फोटो 004 -ः विजेता स्ट्रांग-वूमेन को अतिथियों ने ट्राफी एवं मेडल देकर किया सम्मानित।

फोटो 005 -ः समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागी एवं कोचेस।
0000000000000000000000000000000000000000000

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!