Connect with us

झाबुआ

रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3040 में 3 वरिष्ठ रोटेरियनस को नई जिम्मेदारी सौंपने पर उनके स्वागत के साथ हज यात्रा पर जाने वाले युवा रोटेरियन अफजल खत्री का भी हुआ स्वागत……….

Published

on

रोटरी हॉल में स्वागत समारोह हुआ संपन्न
झाबुआ। पिछले दिनों रोटरी मंडल 3040 के गर्वनर रो. धीरेन्द्र दत्ता ने पूर्व असिस्टेंट गर्वनर रो. यशवंत भंडारी को डेप्यूटी चीफ ड्राईंग प्रीवेशन प्रमोन इन स्कूल, पूर्व अध्यक्ष रो. प्रतापसिंह सिक्का को डेप्यूटी चीफ कम्यूनिटी डेवलपमेंट एवं पूर्व अध्यक्ष रो. अमितसिंह जादौन (यादव) को डेप्यूटी चीफ रूलर पीस प्रमोन की रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3040 में महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है। तीनों पदाधिकारियों का स्वागत के साथ हज यात्रा पर जाने वाले युवा रोटेरियन अफजल खत्री का स्वागत समारोह 28 जुलाई, रविवार शाम 4.30 बजे स्थानीय रोटरी सदन के हाल में रखा गया।समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप रूनवाल ने कहा कि आज दो बड़े अवसर है, जब रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3040 में 3 वरिष्ठ एवं युवा रोटेरियन को महत्वपूर्ण जवाबदारियां सौंपी गई है एवं रोटरी मंडल में झाबुआ को स्थान दिया गया है। इसके साथ ही युवा रोटेरियन अफजल खत्री अपनी पत्नि रेहाना खत्री के साथ हज यात्रा पर जा रहे है। इन दोनो अवसरों पर हम उनका स्वागत करते है। रो. यशवंत भंडारी ने बताया कि तीन रोटेरियनस को रोटरी डिस्ट्रीक्ट में स्थान देने के साथ ही क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो. उमंग सक्सेना को भी इसी वर्ष रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3040 में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए उन्हें डिस्ट्रीक्ट का सचिव मनोनीत किया गया है, यह भी हर्ष का विषय है। रोटरी क्लब ‘मेन’ के वर्तमान अध्यक्ष हिमां त्रिवेदी ने कहा कि तीन वरिष्ठ रोटेरियन का क्लब की ओर से हम सभी स्वागत करते है एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते है।
किया गया भावभरा स्वागत
बाद रो. यशवंत भंडारी, अमितसिंह जादौन एवं उमंग सक्सेना का स्वागत रोटरी क्लब ‘मेन’ की ओर से अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी, सचिव मनोज अरोरा, युवा रोटेरियन कार्तिक नीमा, यशिल शाह, श्रीमती अर्चना राठौर, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, राकेश पोतदार, सोहेल खत्री, भूपेश सिंगोड़ आदि द्वारा करने के साथ सभी ने मिलकर हज यात्रा पर जा रहे अफजल खत्री एवं उनके पिता हाजी मजीदभाई खत्री का विष स्वागत कर उन्हें सफल यात्रा हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। संचालन वरिष्ठ रोटेरियन जयेन्द्र बैरागी ने किया एवं अंत में आभार रोटरी क्लब मेन सचिव मनोज अरोरा ने माना।

फोटो 007 -ः हज यात्रा पर जाने वाले रोटेरियन अफजल खत्री एवं 3 वरिष्ठ रोटेरियनस को डिस्ट्रीक्ट 3040 में स्थान देने पर रोटरी क्लब ‘मेन’ की ओर से किया गया भावभरा स्वागत।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!