Connect with us

झाबुआ

किटनाशक दवाई पीने से युवती की हुई मृत्यु, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजन एवं गांववासी हुए आक्रोशित

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी की रिपोर्ट………
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद कल्याणपुरा से चिकित्सक ने पहुंचकर किया पीएम
झाबुआ। कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले एक युवती ने 27 जुलाई, शनिवार शाम को अज्ञात कारणों ने चलते अपने घर पर जहरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु रात्रि में ही जिला चिकित्सालय परिजनों द्वज्ञरा लाया गया, लेकिन रात्रि में पोस्टमार्टम नहीं होन से जब 28 जुलाई, रविवार को दोपहर तक भी शव का पीएम नहीं हो पाया, तो परिजन एवं ग्रामवासी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में जमकर अपना विरोध प्रकट किया। इसी बीच उक्त मीडिया प्रतिनिधि के पहुंचने पर चिकित्सक से चर्चा करने पर चिकित्सक एवं कपाउंडर शव के पीएम के लिए पहुंचे।
पूरा मामला इस प्रकार है कि झाबुआ विकासखंड के कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तलावली में एक 19 वर्षीय अविवाहित युवती काली पिता अन्नू भूरिया ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर अपने आपको अकेला पाते हुए किटनाक दवाई पी ली। बाद तबीयत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि काली पीजी कॉलेज झाबुआ में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शिक्षित होने के बाद भी इसका जहर पीकर आत्महत्या करना पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को देने में 27 जुलाई रात्रि में ही पुलिस थाना कल्याणपुरा इस मामले में मर्ग कायम किया गया।
रविवार दोपहर तक नहीं हो पाया पीएम
मृतिका के शव को पीएम के लिए परिजन एवं ग्रामवासी ट्रेक्टर से 27 जुलाई, शनिवार रात ही जिला चिकित्सालय ले आए थे, लेकिन रात्रि में पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजन एवं ग्रामवासी रात्रि में चिकित्सालय परिसर में ही सोए। वहीं जब रविवार को दोपहर 12 बजे तक भी शव का पीएम नहीं हो पाया एवं पीएम के लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं होने से परिजनों एवं ग्रामवासियों को आक्रो फूट पड़ा एवं उनमें विरोध के स्वरं बुलंद हो गए।
चिकित्सक से चर्चा करने पर हुआ पीएम
बाद उक्त मीडिया प्रतिनिधि द्वारा परिजनों एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनने के बाद इस संबंध में जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. सावनसिंह चौहान से चर्चा की गई। बाद आरएमओ द्वारा कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. झरनिया एवं कपाउंडर सुनिल को मोबाइ्रल पर सूचना देकर उन्हें जिला चिकित्सालय तुरंत बुलवाया। तब जाकर कहीं शव का पीएम हो सका। बाद परिजन एवं ग्रामवासी भी शव को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए।

फोटो 012 -ः जिला चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर विरोध प्रकट करते मृतिका के परिजन एवं तलावली के ग्रामीणजन।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!