Connect with us

झाबुआ

दिलीप गेट पर लगे नगरपालिका के शिविर में लक्ष्मीनगर विकास समिति ने पत्र सौंपकर जर्जर नालियां में सुधार एवं रोड़ निर्माण की मांग की..

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी……..
झाबुआ। शहर के दिलीप गेट पर नगरपालिका द्वारा लगाए गए जन समस्या निवारण िविर में लक्ष्मीगनर विकास समिति के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं वरिष्ठ सदस्य यशवंत व्यास ने पहुंचकर कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं को लेकर नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी डोडियार को पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से कॉलोनी में जर्जर नालियों के नवीन निर्माण एवं रोड निर्माण कार्य की मांग की।
लक्ष्मीनगर विकास समिति द्वारा सौपें गए पत्र में बताया गया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर पक्का सीसी एवं डामर रोड़ नहीं बना है एवं अनेक स्थानों पर नालियों की स्थिति जर्जर है, इस हेतु नपा से ध्यान देकर कार्रवाई की मांग की। कॉलोनी के रहवासी योगेन्द्र नाहर एवं आशफा के मकान के पास वाला संपूर्ण रोड़ निर्माण, तिवारी कम्प्यूटर सेंटर एवं व्यास गली में रोड़ निर्माण, अनूप सोनी से लेकर श्री त्रिवेदी के निवास तक का पूरा निर्माण, मनोज भाटी के निवास से लेकर कुंता सोनी के घर के सामने से जाता हुआ श्री भदौरिया के घर तक का रोड़ निर्माण, गटर निर्माण एवं उस पर जाली की व्यवस्था आदि मांग रखी गई। जिस पर उचित कार्रवाई का आवास देते हुए नपा उपाध्यक्ष श्रीमती डोडियार ने इस संबंध में नपा अध्यक्ष एवं सीएमओ से चर्चा करने की बात कहीं। शिविर स्थल पर नगरपालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

फोटो 013 -ः शिविर में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी डोडियार को पत्र सौंपते लक्ष्मीनगर विकास समिति के पदाधिकारी-सदस्य।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!