Connect with us

झाबुआ

आपकी सरकार आपके द्वार

Published

on

आपकी सरकार आपके द्वार
जिला मुख्यालय से सुबह 7.45 बजे कलेक्टर कार्यालय से रवाना होगी बस
आपकी सरकार आपके द्वार योजना का पहला शिविर 3 अगस्त को खवासा में आयोजित होगा
झाबुआ 02 अगस्त 2019/ आपकी सरकार आपके द्वार योजना का पहला शिविर जिले में 3 अगस्त को थांदला ब्लाक के ग्राम खवासा में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर प्रबल सिपाहा द्वारा जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को प्रातः 7.45 बजे समस्त जिला कार्यालय प्रमुखों को कलेक्टर कार्यालय परिसर में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। यहॉ से समस्त अधिकारियों के लिए उपलब्ध बस अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। यह बस निर्धारित ग्राम में सुबह 9 बजे पहुँचेगी।
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा के नेतृत्व में अधिकारी गांव में पहुचकर करेगे समस्याओ का समाधान
एक गांव का आकस्मिक भ्रमण भी होगा। भ्रमण प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। गाँव की सभी संस्थाओं का निरीक्षण किया जायेगा। इन संस्थाओं में स्कूल, आँगनवाड़ी केन्द्र, राशन की दुकान, अस्पताल, ग्राम पंचायत का दफ्तर शामिल हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे से विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!