Connect with us

झाबुआ

जीके शर्मा की पोस्ट ऑफिस रायपुरिया से 42 वर्षों से गुम पास बुक मामले में डाक अधीक्षक रतलाम ने सांसद को जांच करवाने संबंधी पत्र भेजा

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी…….
झाबुआ। सेवानिवृत्त पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल कॉलोनी निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा वर्ष 1977 में पोस्ट ऑफिस रायपुरिया में पास बुक जमा करवाई गई थी। उस दौरान वे शासकीय स्कूल कालापीपल में पदस्थ थे। 42 वर्षों से उनकी पास बुक एवं जमा राा पोस्ट ऑफिस रायपुरिया से नहीं लौटाई गई है।
इस मामले में लगातार उनके द्वारा पोस्ट ऑफिस रायपुरिया के चक्कर काटने के साथ प्रधान डाकघर झाबुआ के अधीक्षक को भी अवगत करवाने पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर अंततः उनके द्वारा इस संबंध में गत दिनों क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर को इस मामले की जानकारी देने के बाद सांसद श्री डामोर ने े गंभीरता से लेते हुए गत 23 जुलाई को डाक घर रतलाम के अधीक्षक को जांच हेतु पत्र लिखा था। जिसका जवाबी पत्र सांसद श्री डामोर के नाम देते हुए डाक घर रतलाम के अधीक्षक प्रवीण श्रीवास्वत ने इस संबंध में बताया कि उक्त पत्र प्राप्त हो चुका है और इस मामले में संपूर्ण जांच करवाकर समाधान किया जाएगा।
जीके शर्मा ने हर स्तर पर की शिकायत
साथ ही कहा गया कि श्री शर्मा ,द्वारा इस मामले में पूर्व में कोई शिकायती आवेदन डाकघर को प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि श्री शर्मा से चर्चा करने पर उन्होनें बताया कि वे उनकी पोस्ट ऑफिस रायपुरिया से पास बुक एवं जमा राशि नहीं मिलने की शिकायत हर स्तर पर कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान किसी भी स्तर पर नहीं करने पर उन्होंने क्षेत्रीय सांसद से न्याय की गुहार लगाई। वे लगातार 42 वर्षों से पास बुक और जमा राशि पाने के लिए परेशान हो रहे है।
मोबाईल रिसीव नहीं किया
वहीं इस संबंध में जब डाकघर रतलाम के अधीक्षक प्रवीण श्रीवास्तव का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्हांने मोबाईल रिसीव नहीं किया।

फोटो 009 -ः डाक अधीक्षक रतलाम द्वारा सांसद को भेजा गया जवाबी पत्र, जिसमें समस्या के निराकरण की बात कहीं गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!