Connect with us

झाबुआ

जिले के तीन ब्लॉक स्तरीय अस्पताल एवं चार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित…….

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…
झाबुआ। मप्र शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं उत्तम बनाने तथा साफ-सफाई सहित बेहतर सुविधाएं आम लोगो को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कायाकल्प अभियान प्रांरभ किया गया था। प्रदेश स्तर से इस संबंध में लगातार अधिकारियो द्वारा समय-समय पर अस्पतालो का निरीक्षण किया गया।
उसी आधार पर जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो, प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्रो के अंक निर्धारित किए गए। इस आधार पर झाबुआ जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा, रामा, रानापुर एवं चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिटोल ,रायपुरिया, काकनवानी, खवासा को मप्र के उच्चतम स्वास्थ्य केंद्रो में शामिल किया गया है। जिसके लिए होटल रेडिसन ब्लू इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बारिया, डीपीएस आरआर खन्ना, बीएमओ बीएस डावर कल्याणपुरा, शैलेष बबेरिया रामा, अंतिम बडोले चिकित्सा अधिकारी पिटोल, शबन बबेरिया चिकित्सा अधिकारी काकनवानी, डॉ. सिंह कटारा चिकित्सा अधिकारी रायपुरिया को सम्मानित किया गया।
ये थे विशेष रूप से उपस्थित
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी झाबुआ डॉ. राहुल गणावा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस गडरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ., एनके पठान, जिला क्षय अधिकारी डॉ. जितेन्द्र बामनिया, जिला मलेरिया अधिकारी डीएस सिसोदिया, आरएमओ जिला चिकित्सालय झाबुआ डॉ. सावनसिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. आरसी प्रभाकर भी उपस्थित थे। गोरतलब है, कि इसमें महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. सीता काग चिकित्सा अधिकारी रायपुरिया, डॉ. जितेन्द्र बामनिया, भारती बैरागी, निलेवरी स्टाफ नर्स चिकित्सालय झाबुआ सभी स्वास्थ्य संस्थाओ सेवाओ के कर्मचारियो की भी रहीं।

फोटो 010 -ः हॉस्पिटल।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!