Connect with us

झाबुआ

परिवहन विभाग में दलाल द्वारा आमजन से की जा रही लूट…….

Published

on

झाबुआ से आफताब कुऱैशी व पीयूष गादीया….

झाबुआ – परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली से तो ऐसा लगता है कि मानो इस विभाग में दलाल के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता |परिवहन अधिकारी भी अपने खास दलाल के बिना कोई भी कार्य नहीं करते या यूं कहे साहब का खास दलाल यदि विभाग में नहीं आता है तो उस दिन मानो विभाग में छुट्टी रहती है और तो और हर कार्य जैसे लाइसेंस बनाना, नाम ट्रांसफर , रजिस्ट्रेशन आदि परिवहन से संबंधित अनेक कार्यों के लिए दलाल द्वारा शासकीय शुल्क से दो से तीन देना राशि वसूल कर जिले की जनता को लूटा जा रहा है और जो व्यक्ति उक्त राशि नहीं देता है उनके कार्य आज तक नहीं हो पाए हैं |

हम बात कर रहे हैं पर परिवहन विभाग में जय वीरू की जोड़ी की …..जहां दोनों में से एक भी यदि विभाग में उपस्थित नहीं होता है तो मानो विभाग थम सा जाता है इस जय वीरू की जोड़ी की बात करें तो हम यहां इस परिवहन विभाग में जय अर्थात राजू दलाल और वीरू अर्थात परिवहन अधिकारी | मंगलवार शाम को करीब 4:00 बजे भी यह जय वीरू की जोड़ी कार्यालय में एक साथ बैठकर कार्य करते दिखाई दी ^ इस विभाग में इस दलाल ने लूट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, नाम ट्रांसफर आदि अनेक कार्यों के लिए शासकीय शुल्क से दो से तीन गुना राशि वसूल की जा रही है जो यहां जय वीरू में आपस में बराबर बट जाती है | विगत माह में ही कालीदेवी के एक व्यापारी ने अपनी कार झकनवादा के व्यापारी को बेची| जिसमें कार क्रय करने वाले व्यापारी ने नाम ट्रांसफर हेतु गुरु कृपा इंटरप्राइजेज के मालिक राजेंद्र राठौड़ उर्फ राजू दलाल को दिए |सारे कागजी खानापूर्ति होने के बाद शासकीय शुल्क व टैक्स सहित 4200 क्रेता को देना दे , लेकिन इस एजेंट द्वारा क्रेता से करीब ₹8200 की मांग की | क्रेता द्वारा इतनी राशि देने में असमर्थता जाहिर करने पर एजेंट द्वारा उक्त गाड़ी का नाम ट्रांसफर ही नहीं किया गया |जब क्रेता और विक्रेता में नाम ट्रांसफर की बात को लेकर विवाद हुआ ताे आखिरकार क्रेता ने उक्त गाड़ी के नाम ट्रांसफर के लिए ₹8200 देना पड़े तब कहीं जाकर नाम ट्रांसफर हुआ | एक छोटे से उदाहरण के द्वारा हमने बताया कि किस तरह इस विभाग में शासकीय शुल्क से दुगना राशि लेकर आम जनों को लूटा जा रहा है

चर्चा चौराहों पर जब इस तरह की लूट और अवैध वसूली की बात चौराहों पर चली तो सर्वप्रथम इस एजेंट और परिवहन अधिकारी की बात आई | चौराहों पर चर्चा के दौरान एक मनचले ने यहां तक कहा कि इस जय वीरु की जोड़ी ने भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यदि शासन इस तरह के भ्रष्टाचार और लूट के लिए कोई मेडल या पदक देता है तो सर्वप्रथम में इस जय वीरू की जोड़ी का नाम प्रथम पायदान पर रखूगा |. वहीं दूसरे मनचले ने एक तो यहां तक कह दिया कि जितने सितारे इस दलाल के आलीशान बंगले में हैं उतने सितारे तो पुराने और नए सांसद के नवनिर्मित बंगले में भी नहीं होंगे | और जो सितारे इसने अपने बंगले में लगाएं वह इस जिले की जनता से लूटकर अपने बंगले में सजाएं हैं

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!