Connect with us

झाबुआ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेयुप पेटलावद द्वारा वृहद सामयिक कार्यशाला का आयोजन किया गया …………. सामयिक क्षमता के विकास का अनूठा उपक्रम है :- साध्वी श्री सम्यक प्रभा जी……..

Published

on

पेटलावद से पंकज जे.पटवा की रिपोर्ट…….

पेटलावद – तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यकप्रभा जी के सानिध्य में व अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद पेटलावद द्वारा स्थानीय डालिम कुंज स्थित तेरापंथ भवन में वृहद सामायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया ! कार्यशाला का उद्देश्य गुरु इंगित की आराधना व युवकों एवं किशोरों में सामयिक के प्रति संकल्पित करने के उद्देश्य को लेकर आयोजित की !

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में देशभर के समस्त तेयुप परिषद द्वारा वृहद सामयिक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 11 अगस्त को प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक ! इसी कड़ी में तेरापंथ युवक परिषद पेटलावद द्वारा वृहद सामायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया ! कार्यशाला की शुरुआत मे तेयुप के पंकज मुणत,सचिन मुणत ,राहुल कांसवा ,जीवन भंडारी ,अनुराग भंडारी ,प्रमोद मेहता आदि ने मंगलाचरण गीत के साथ की ! इसके बाद राहुल कांसवा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया ! तेयुप अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने स्वागत भाषण दिया और कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की !

इस अवसर पर साध्वी श्री मलयप्रभा जी ने अभिनव सामायिक का प्रयोग करते हुए त्रिपदी वंदना ,जपयाेग, ध्यान योग एवं पंच परमेष्ठी वंदना के साथ सामयिक के महत्व को समझाया ! साध्वीश्री सम्यक प्रभाजी ने वृहद सामयिक कार्यशाला में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामयिक क्षमता के विकास का अनूठा उपक्रम है सामायिक मन को स्थिर रखने की अपूर्व कि्या है आत्मिक शक्ति प्राप्त करने का संकल्प है सामायिक परम पद पाने का सरल और सुखद मार्ग है ! सामयिक कार्यशाला के इस गरिमामय आयोजन में साध्वी श्री की प्रेरणा से अनेक श्रावक श्राविकाओ ने और नन्हे नन्हे बच्चों ने मोबाइल पर चल रहे PUB-G जैसे खतरनाक विभिन्न गेमाे से दूर रहने का संकल्प लिया !

कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों संपन्न आचार्य महाप्रज्ञ साहित्य प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए जिसमें प्रथम पूनम निमजा ,दित्तीय रिता कोटडिया व तृतीय प्रियंका मुणत ! उक्त कार्यक्रम मे तेरापंथी सभा ,महिला मंडल ,कन्या मंडल ,किशोर मंडल ,ज्ञानशाला सहित तेयुप के सभी पदाधिकारियों का व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ! सामायिक कार्यशाला व उक्त कार्यक्रम का संचालन सामयिक साधक के प्रदेश प्रभारी पंकज जे. पटवा ने किया !आभार तेयुप के पूर्व उपाध्यक्ष जीवन भंडारी ने किया! कार्यशाला में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाए विशेष रूप से उपस्थित थे!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!