Connect with us

झाबुआ

अनास बैराज में भरपूर पानी होने के बावजूद चौथे दिन जलप्रदाय …. पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली राम भरोसे…………

Published

on

झाबुआ- गर्मी के मौसम में अनाज बैराज में पानी कम होने के कारण लोगों को 4 से 5 दिनों में पानी मिल पाता था अब तो अनास नदी लबालब बह रही है अनाज बैराज में भरपूर पानी भरा हुआ है उसके बावजूद लोगों को 4 दिन बीत जाने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है आमजन पानी के लिए इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली से शहरवासी पानी के लिए तरस रहे हैं

झाबुआ शहर में अब तक 32 इंच बारिश हो जाने के बाद भी जहां जल प्रदाय व्यवस्था में सुधार होना चाहिए था वहां अब 4 दिन बीत जाने के बाद भी शहरवासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है अनाज बैराज में भी भरपूर पानी होने के बावजूद लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है जहां पूर्व में 2 दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जाता था लेकिन वर्तमान में 4 दिन बीत जाने के बाद भी पीएचई विभाग द्वारा जल प्रदाय नहीं किया जा रहा है भरपूर बारिश हो जाने के बाद भी लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं वर्तमान में शहर में 4 दिन में जल प्रदाय किया जा रहा है जून माह में अनाज बैराज में पानी कम होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी लोगों को 4 से 5 दिनों में पानी मिल पाता था लेकिन अब तो अनास नदी या बैराज लबालब भरा हुआ है इसके बावजूद समय पर जल प्रदाय नहीं किया जा रहा है 4 दिन तक लोगों को पानी का इंतजार करना पड़ रहा है इसके अलावा जल प्रदाय का भी कोई निश्चित समय नहीं जल प्रदाय कभी सुबह ताे कभी दोपहर ताे अभी शाम को दिया जाता है सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाली जनता को होती है जो सुबह ऑफिस जाते हैं तो शाम को ही लौट पाते हैं साथ ही साथ मात्र 45 मिनट जल प्रदाय किया जा रहा है

पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली से आम जनों में चर्चा है की पीएचई विभाग राम भरोसे चल रहा है कई वर्ष बीत जाने के बाद भी शहरवासियों को नए नल जल योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है शहर के कई क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है कई जगहों में पाइप लाइन डाल दी गई है लेकिन उन्हें अभी बड़ी लाइनों से छोटी लाइनों को नहीं जोड़ा गया है लगातार बारिश होने के बाद भी आम जनों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा और परेशान हो रहे है ! जब विभाग के जिम्मेदारों से इस बारे में जानकारी चाहिए तो उनका कहना था कि सिस्टम बहुत पुराना है इसलिए समय लग रहा है जबकि अगर व्यवस्था में सुधार कर दिया जाए तो जल प्रदाय समय पर हो सकता है !

आमजनों का कहना है………….

पहले तो पानी की किल्लत होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाता था अब तो अनाज बैराज में भरपूर पानी है लेकिन उसके बावजूद भी 4 दिनों में लोगों को पानी मिल पा रहा है जल प्रदाय व्यवस्था रामभरोसे चल रही है! शासन-प्रशासन को शहर की जल प्रदाय व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और समय पर जल प्रदाय हो ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए !

युवा भाजपा नेता विनोद मेडा. झाबुआ!

नई नल जल योजना के अब तक ठिकाने नहीं है ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है विभाग को चाहिए कि जल प्रदाय को गंभीरता से लें और समय पर जल प्रदायकरें !

श्रीमती हंसा गादिया , ग्रहिणी ,झाबुआ !

बारिश में कम से कम लोगों को समय पर व भरपूर पानी मिले ऐसी व्यवस्था पीएचई विभाग को करनी चाहिए ! ताकि आमजन को पानी के लिए भटकना ना पड़े !

जागरूक महिला – श्रीमती अलका दातला, झाबुआ!

जिम्मेदार क्या बोले…….

जलप्रदाय का सिस्टम पुराना है इसलिए समय लग रहा है !

एन.एस. भिड़े.! कार्यपालन यंत्री , पीएचई विभाग , झाबुआ !

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ32 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!