Connect with us

झाबुआ

भंडारी पंप के सामने अवैध रूप से वाहनों में रखे गैस सिलेंडर को एसडीएम ने जप्त किया………

Published

on

झाबुआ – जिला मुख्यालय पर राणापुर तिराहे व भंडारी पंप के सामने धरमपूरी रोड पर झाबुआ एसडीएम द्वारा सामान्य चेकिंग के दौरान दो वाहनों में रखें गो गैस कंपनी के गैस सिलेंडर को जप्त कर वाहन थाने में खड़े किए! झाबुआ एसडीएम की इस जब्ती कार्रवाई से आसपास के रहवासी काफी खुश नजर आए है और चैन की सांस ली , चूकि खुले में रखे गैस सिलेंडरों से बड़ी दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता और इस कार्यवाही से लोगों ने एसडीएम की बुरी बुरी प्रशंसा की !

झाबुआ एसडीएम डॉ अभयसिंह खरारी ने सामान्य चेकिंग के दौरान शाम को करीब 5:00 बजे भंडारी पंप के सामने व धर्मपुरी रोड की ओर पेड़ के नीचे एक पिक अप व एक आईसर वाहन जो कि गो गैस सिलेंडर से भरे हुए थे व खुले में रखे हुए थे की चैकिंग की! जब इस तरह खुले में पड़े गैस सिलेंडरों के बारे में संदिग्ध लगा ताे दोनों वाहनों की जांच की जिसमें मौके पर कोई कागज नहीं पाए गए ! झाबुआ एसडीएम ने बताया कि दोनों वाहनों के अंदर व्यवसाय में उपयोग करने वाले गैस सिलेंडर रखे थे ! क्षेत्रवासियों से जानकारी अनुसार इन सिलेंडरों को अन्य क्षेत्रों में ले जाकर बेचा दिया जाता है। वह यहां सिलेंडर से भरी गडी को लाकर खड़े कर दिया जाता है। इसके अलावा इस तरह से खुले में गैस सिलेंडर को रखना किसी खतरे से कम नहीं है ! और बड़ी दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता ! झाबुआ एसडीएम की कार्रवाई से आसपास के जनमानस काफी खुश नजर आए !

पंचनामा बनाकर गैस सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए पुलिस के हवाले किया है आगे कार्रवाई कलेक्टर साहब के निर्देशानुसार की जावेगी ¡

डॉ अभयसिंह खरारी , एसडीएम , झाबुआ !

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!