Connect with us

झाबुआ

विश्व मे अगर कोई शाला है तो वह है ज्ञानशाला- साध्वी श्री सम्यकप्रभाजी

Published

on

पेटलावद से पंकज जे.पटवा…….

पेटलावद- आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यकप्रभाजी आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में ज्ञानशाला दिवस पर ज्ञानशाला कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डालिम कुंज पेटलावद तेरापंथ सभा भवन में किया गया ,जहां पर साध्वी श्री ने ज्ञानशाला की उपयोगिता को विस्तृत रूप से समझाया | ज्ञानशाला का उद्देश्य बच्चों में संस्कारों का निर्माण करना और धर्म के प्रति आस्था बनाए रखना |

साध्वी श्री के सानिध्य में आयोजित उक्त गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। इस अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। ज्ञानशाला के कार्यक्रम के पावन अवसर पर साध्वी श्री मलयप्रभाजी ने ज्ञानशाला की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को ज्ञानशाला भेजने पर विशेष जोर दिया। साध्वी श्री सम्यक प्रभा जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा आचार्य श्री तुलसी की महनीय कार्यो में ज्ञानशाला – एक प्रमुख महनीय शाला है जहां बच्चो में संस्कारो का बीजारोपण कर उन्हें मजबूत वटवृक्ष के रूप में तैयार किया जाता है।संस्कारो की शाला में अपने बच्चों को प्रविष्टि करने के लिए अभिभावकों की तत्तपरता ओर प्रशिक्षिकाओ की प्रशिक्षण शैली और ज्ञानशाला का पाठ्यक्रम अहम भूमिका निभाता है। आपने यह भी बताया कि बच्चो का भविष्य बनाने के लिये विश्व मे अगर कोई शाला है तो वह है ज्ञानशाला,जहां पर बच्चो को संस्कारित बनाया जाता है।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा अध्यक्ष झमकलाल भंडारी ने स्वागत भाषण देते हुए अपने विचार व्यक्त किये।तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किये और ज्ञानशाला के आय व्यय का ब्यौरा दिया। उक्त कार्यक्रम में उपासक कमल जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये और ज्ञानशाला के बच्चों को बधाई व शुभकामनाए प्रेषित की। कार्यक्रम में फूलचंद जी कांसवा ने भी अपने विचारो की अभिव्यक्ति दी।

ज्ञानशाला के उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भीलवाड़ा से समागत प्रसिद्व गायक संजय भानावत व वनिता (टीना) भंडारी ने भी सयुंक्त रूप से अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कृति भंडारी ने महाप्रज्ञ अष्टकम के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।उक्त कार्यक्रम में ज्ञानशाला की प्रमुख प्रशिक्षिका पुष्पा पालरेचा,अनिता पालरेचा,रेखा पालरेचा,रेखा पटवा ,अनिता भंडारी ,प्रवीण पीपाड़ा सहित तेरापंथी सभा,युवक परिषद,महिला मंडल,कन्या मंडल,किशोर मंडल आदि का विशेष सहयोग रहा ।

इस अवसर पर तेयुप द्वारा बच्चो को विशेष उपहार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन पुष्पा पालरेचा ने किया। आभार प्रवीण पीपाड़ा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!