Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर एवं एसपी ने किया झकनावदा बालक प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण*

Published

on

*झकनावदा/राजेश काॅसवा:-आज अचानक झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाह एंव जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन ने उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा का औचक निरीक्षण किया जिसमें बच्चों से कई प्रकार के प्रश्न पूछे जैसे पहाड़े,अंग्रेजी पढ़वाई गई, देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम पूछे एवं प्रदेश की राजधानियों के नाम पूछे जिसे बच्चों द्वारा एकदम सही एवं तुरंत जवाब दिया गया उसके पश्चात संस्था प्रभारी हेमेंद्र कुमार जोशी द्वारा जिले के कलेक्टर का नाम बच्चों से पूछा गया जिस पर बच्चों ने तुरंत जवाब देते हुए श्री प्रबल सिपाह बताया गया संस्था प्रभारी द्वारा फिर पूछा गया पहचानते हो कलेक्टर साहब को तो बच्चे बोले नहीं फिर परिचय कराया गया आपके सामने जो खड़े हैं यह हमारे जिले के कलेक्टर हैंफिर कलेक्टर व एसपी साहब के द्वारा बच्चों की होमवर्क कॉपी चेक की गई बच्चों को अंग्रेजी की पोयम पूछी गई बच्चों ने जानी जानी यस पापा पोयम सुनाई और उसी पोयम को वापस अपनी भीली भाषा में मांगिया मांगिया कई दादा शक्कर खादी नी दादा झूठ बोली रो नी दादा मुंडो फाड हा हा हा इस प्रकार की कविता बच्चों ने सुनाई जिसे सुनकर कलेक्टर व एसपी दोनों खुश हो गए कलेक्टर द्वारा संस्था प्रभारी से साला में संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी ली जिस पर संस्था प्रभारी ने बताया कि यहां पर खेलकूद संगीत डांस एवं शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है संस्था प्रभारी द्वारा कलेक्टर साहब से एक अतिरिक्त कक्ष की मांग भी रखी गई जिसे कलेक्टर महोदय द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया इसके साथ ही सरकारी स्कूल मे प्राइवेट जैसी सुविधाओं को देखकर कलेक्टर व एसपी ने स्कूल प्रधानाध्यापक संस्था प्रभारी हेमेन्द्र कुमार जोशी व स्टाफ की प्रशंसा की व कहा हर शासकीय स्कूल यदि इस प्रकार बन जाए तो प्राइवेट स्कूल की आवश्यकता ही नहीं रहेगी एवं कलेक्टर साहब ने कहा शाला में विशेष रूप से प्रधानाध्यापक तथा उनके सहयोगी अध्यापकों एवं स्टाफ के प्रयास से बच्चों के शैक्षणिक स्तर की एक झलक देख कर यह एहसास हुआ कि यदि अध्यापन कार्य को रुचि लेकर एवं स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराया जाए तो परिणाम अप्रत्याशित रूप सेचमत्कारिक होते हैं शाला के समस्त स्टाफ तथा सहयोग करने वाले ग्रामवासियों को भी बधाई दी एवं इस अवसर पर साथ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद एम एल मालवीय, तहसीलदार काशीव, रायपुरिया थाने से ए एस आई प्रहलाद सिंह चुंडावत, हल्का पटवारी मलजी डामर, प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, ग्राम पंचायत के सरपंच बालू मैडा एवं सचिव भीमसिंह कटारा, चौकी प्रभारी रज्जनसिंह गणावा व आरक्षक पंकच राजावत एवं झकनावदा के गणमान्य नागरिक ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, महेश भांगु, समाजसेवी मोहनसिंह राव, समाजसेवी राजेंद्र मिस्त्री, प्रदीप बोराना, लक्ष्मण बर्फा, आसिफ खान,सांसद प्रतिनधी राजेश काॅसवा एवं पत्रकार गण मनीष कुमठ, संजय व्यास,प्रवीण बैरागी आदि उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!