Connect with us

झाबुआ

झकनावदा संकुल केंद्र पर हुआ दो दिवसीय बाल मेले का भव्य आयोजन* (झूले चकरी,सहित साहित्य पुस्तक के स्टाल रहे आकर्षण का केन्द्र)

Published

on

*

झकनावदा/राजेश काॅसवा:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा संकुल केंद्र पर 23 नवंबर को दो दिवसीय बाल मेले का श्री गणेश क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा द्वारा किया गया। झकनावदा में शैक्षणिक बाल मेले के उद्घाटन अवसर पर बोले विधायक मेडा झकनावदा क्षेत्र से मुझे हर समय विशेष प्यार और स्नेह मिला है हर समय यहां की जनता ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है गत चुनाव में भी क्षेत्र की जनता ने भी भरपुर आशीर्वाद मुझे दिया था आप लोगों ने अपना कर्तव्य निभा दिया अब मेरा कर्तव्य बनता है इस क्षेत्र का भरपूर विकास हो पिछले 15 वर्षों से यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ था पिछली सरकार ने इस क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दिया झकनावदा कन्या स्कूल को जल्दी कन्या हाई स्कूल बनाई जाएगी इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है साथ अगले महीने कमलनाथ कैबिनेट की बैठक झाबुआ में होने जा रही है जिसमें श्रृगेश्वर धाम को पर्यटन का दर्जा देने की मांग में करूंगा साथ जो भी क्षेत्र की समस्या है उसका समाधान किया जाएगा आप लोगों के लिए मैं हर समय उपस्थित हूं उक्त संबोधन पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में शैक्षणिक बाल मेले के उद्घाटन अवसर पर कहां यह मेला हमारे जिले में पहला मेला है जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी से लेकर तमाम मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं मैं विद्यालय परिवार को अपनी ओर से इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया ने दिया वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीपसिंह तारखेडी ने कहा हमारे विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर काफी एक्टिव हैं और लगातार अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का हल करवा रहे हैं हमारा सौभाग्य है हमें इतना सरल और आसानी से उपलब्ध होने वाले विधायक मिले हैं कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुप्ता जी बीआरसी रायपुरिया जी आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शारदा डामोर,युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा,
ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर झकनावदा, भेरूपाडा सरपंच राधेलाल वसुनिया,टोडी सरपंच जुवानसिंग समाजसेवी राजैन्द्र मिस्त्री,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीरचन्द माली, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बेरागी आदि उपस्थित थे !
*ग्रामीणों द्वारा मेले का जमकर लुफ्त उठाया जा रहा है*
झकनावदा में लगे पहली बार मेले में ग्रामीणों द्वारा भव्य मेले में झकनावदा सहित आसपास के 1 दर्जन से अधिक गांवों के लोग पहुंच रहे हैं और मेले का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं झकनावदा में पहली बार लगे झूले चकरी
बाल मेले में यह रहे आकर्षण के केंद्र-
मेला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगाया गया साथ ही पुरा मेला मेदान लाइटिंग से दुल्हन की तरह सजाया गया । जिसमें संकुल से लगे आसपास के समस्त स्कूली छात्र- छात्राओं ने उक्त बाल मेले में पहुंचकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाल मेले में नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने पानी पतासे, पाप कार्न , कुल्फी, गराडू जलेबी चाय पोहा जैसे कई स्टाल लगाएं। साथ ही झकनावदा के साईं फोटो स्टूडियो के सूत्रधार संजय व्यास द्वारा भी फोटो स्टूडियो लगाया गया जिसमें क्षेत्र के कई भाई- बहनों ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ अपनी यादगार तस्वीरें खिंचाई। मेले में कई प्रकार के वाटर पार्क के झूले ,नाव के झूले ,मिकी माउस जैसे अन्य कई प्रकार के झूलों में बच्चों ने बहुत लुफ्त तो उठाया। साथ ही नन्हें-नन्हें छात्रों द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा लगाए गए स्टाल पर अच्छी खासी बिक्री हुई है। साथ ही हमें काफी अच्छा मुनाफा भी हुआ है । इसके साथ ही बताया कि हमें इस बाल मेले में स्टाल के माध्यम से दुकान लगाने पर यह भी पता चला है कि हमारे माता -पिता किस प्रकार कड़ी मेहनत कर रुपया कमाते हैं ,वह हमारे पीछे खर्च कर हमें पढ़ा लिखा कर कुछ बनाना चाहते हैं। इसलिए हम भी अब आगे से सोच समझकर खर्च करेंगे साथ ही फिजूल खर्च तो बिल्कुल ही नहीं करेंगे। इस पूरे आयोजन में झकनावदा चौकी प्रभारी रंजनसिंह गणावा ,प्रधान आरक्षक हरिराम चौहान, एएसआई बिलवाल ,आरक्षक पंकच राजावत,भूपेंद्र जाट,आरक्षक राकेश मौर्य, आरक्षक अंकित गिरवाल सहित पूरे स्टाफ ने पुरे आयोजन की सुरक्षा कमान संभाली।
बाल मेले में इनका रहा सराहनीय सहयोग-
उक्त दो दिवसीय सफल बाल मेले मैं संकुल प्राचार्य रमेशचंद्र जी चौरसिया ,हेमेंद्र कुमार जी जोशी,जनशिक्षक पूनमचंद कोठारी, ओंकारलाल चोयल, रामनारायण डांगी,मीना शर्मा,सुरेश प्रजापत,लक्ष्मण गेहलोत,कैलाश कटारा,मोनू सोलंकी,शिवानी चौहान ,प्रतिभा सोलंकी,रंजना बर्फा,पार्वती चौहान,कलावती मकवाना सहित पूरे स्टाफ व झकनावदा के गणमान्य नागरिको का सराहनीय सहयोग रहा मेले का समापन पूर्व उपसरपंच प्रदीप कुमार पालरेचा,समाजसेवी मोहनसिंह राव के द्वारा किया गया पूरे कार्यक्रम का संचालन पूनमचंद कोठारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार राकेश कुमार मग ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!