Connect with us

झाबुआ

कला,साहित्य एवं संस्कृति मंच द्वारा राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

Published

on

प्रथम ऑन लाइन राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया……..


झाबुआ – कला, साहित्य एवं संस्कृति मंच द्वारा कच्छ गुजरात की कवयित्री डॉ.संगीता पाल की पहल एवं धार जिले के वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम शर्मा “परिंदा” के मार्गदर्शन में प्रथम ऑन लाइन राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रुप संचालक रचनाकार प्रदीप कुमार अरोरा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा आशुतोषजी पाल ‘आशु’ की सरस्वती वंदना के साथ किया गया ।
गोष्ठी में शामिल रचनाकारों ने जिनमे सर्वप्रथम जौनपुर उ. प्र. से श्री आशुतोषजी पाल ‘आशू’ ने बात उसकी सही नहीं जाती, फिर भी दिल की लगी नहीं जाती…. कच्छ गुजरात से डॉ संगीता पाल ने समसामयिक रचना कोरोना से कैसी मुसीबत है आई ,बेबस हुए हैं मजदूर भाई….उदयपुर राजस्थान से डॉ. रेणु सिरोया ने प्रेमगीत किसी की याद का दीपक जलाकर आज बैठी हुँ… जयपुर से तरुण सोनी”तनवीर” ने मै शांति चाहता हुँ, वे युद्ध चाहते हैं….मुम्बई से डॉ अर्चना दुबे ने जो जीवन करें समर्पित उसे इंसान कहते हैं.. भिंड से विमल भारतीय “शुक्ल” ने एक शहर था हंसता हुआ लोग अब तो डर गए…खरगोन से कांताप्रसादजी ‘कमल ने प्रेम के बिना नहीं, साथ प्रेम का सही हैं….मनावर से विश्वदीपजी मिश्र ने देखो यह कैसा मंजर है, चारों ओर कोरोना का कहर है… वरिष्ठ रचनाकार श्रीराम शर्मा “परिंदा” ने टीवी और मोबाइल नहीं था, ना पबजी का फंडा, एक हाथ में गिल्ली थी और एक हाथ में डंडा….झाबुआ से रत्नदीप खरे ने इधर हल्की नहीं रखी, उधर भारी नहीं रखी ,बराबर सबको दहशत की तरफदारी नहीं रखी… डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने उंगलियां लट पर ना तुम यूं फेरो कभी….श्रीमती भारती सोनी ने शब्दों की अथक यात्राएं समुद्र की गहराइयों से,…. प्रदीप कुमार अरोरा ने टूटी हुई चप्पल जगह-जगह तार से बंधी हुई एवं अंत मे प्रवीण कुमार सोनी ने खबरदार हुँ मैं, पत्रकार हुँ मैं जैसी पत्रकारों के मनोभाव को दर्शाती कविता प्रस्तुत की । इस प्रकार देश के कई राज्यों से गोष्ठी में शामिल हुए रचनाकारों ने विविध विषयों पर अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के अंत में रचनाकार और श्रोताओं का आभार ग्रुप संचालक प्रदीप कुमार अरोरा ने व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सोनी द्वारा किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!