Connect with us

झाबुआ

न्यू लुक ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती प्रीति अजय अरोड़ा को उज्जैन में मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Published

on



झाबुआ – शहर और संपूर्ण अंचल के लिए 1 अगस्त का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक रहा। उज्जैन में आयोजित भव्य ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में झाबुआ की प्रतिष्ठित महिला उद्यमी और न्यू लुक ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती प्रीति अजय अरोड़ा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मुख्य अदाकारा संध्या राठी (दीपिका सिंह) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री दीपिका सिंह ने अपने कर-कमलों से श्रीमती प्रीति अरोड़ा को इस गौरवशाली सम्मान से नवाजा।
न्यू लुक ब्यूटी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की ग्रैंड लॉन्चिंग
समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ‘न्यू लुक ब्यूटी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स’ की भव्य लॉन्चिंग रहा। अभिनेत्री दीपिका सिंह द्वारा इस नए ब्रांड का अनावरण किया गया, जिसे लेकर ब्यूटी इंडस्ट्री में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
पूरे झाबुआ शहर का बढ़ा मान
इस उपलिब्ध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रीति अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह पूरे झाबुआ शहर और यहाँ की नारी शक्ति के लिए गौरव का विषय है। इस खबर से झाबुआ के नागरिकों, परिजनों और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में हर्ष की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

आखिर क्यों – जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित तालाब की गुणवत्ता को लेकर की जा रही शिकायत को बार-बार सीएम हेल्पलाइन पर बंद किया जा रहा है

झाबुआ2 days ago

11 दिवसीय गणेश उत्सव रस्सा खेंच,मोमबत्ती, मटकी फोड़, 1 मिनट, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

झाबुआ2 days ago

संकल्प ग्रुप की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

मेघनगर3 weeks ago

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प के सातवें झूले का शुभारंभ

झाबुआ3 weeks ago

” भक्ति में कृष्ण, सम्मान में गुरु – अंकुरम में दिखा अनोखा संगम!”

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!