Connect with us

झाबुआ

जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी नाजिर अपने मूल पद पर कार्य कर रहा है… क्यों..?

Published

on

झाबुआ – विगत दिनों कुछ समाचार पत्रों में शासकीय कर्मचारी नाजिर माे. एजाज कुरैशी को लेकर खबरों का प्रकाशन हुआ था जिसमें यह बताया गया था कि शासकीय कर्मचारी नाजिर के बेटे की फर्म ने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था जो कि संभवतः शासकीय गाइडलाइन अनुसार गलत है समाचारों के प्रकाशन के बाद जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने तत्काल आदेश देते हुए माे. एजाज कुरेशी सहायक ग्रेड-2 को वर्तमान पदस्थापना जिला नाजिर के पद से विमुख करते हुए खाद्य शाखा में नवीन पदस्थापना दी थी | खाद्य शाखा में पदस्थ श्री राकेश सोनी सहायक ग्रेड-3 को खाद्य शाखा से हटाते हुए जिला नाजिर के पद पर पदस्थ स्थापना की | जिला कलेक्टर के आदेश के बाद दोनों ही कर्मचारियों का यह प्रथम दायित्व था कि आदेश के परिपालन मे उन्हें अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्य करना था लेकिन आज करीब 2 जुलाई के आदेश , करीब 23 दिन बीत जाने के बाद भी जिला नाजिर अपने मूल पद या सीट पर अभी तक जमे हुए हैं तथा वहीं बैठकर अपने संपूर्ण कार्य संपादित कर रहे हैं साथ ही खाद्य शाखा के राकेश सोनी ने भी संभवतः नवीन पदस्थापना पर जोइनिंग तो ले है लेकिन अभी तक उस पद पर आसीन नहीं हुए है.. क्या कारण है..? जिला कलेक्टर के आदेश के बाद उनके आदेशों का पालन न करना ,उनके आदेश की अवमानना करना है… जिला कलेक्टर के आदेशों के बाद भी दोनों कर्मचारी आदेशों का पालन नहीं कर पा रहे हैं क्याे ….? कया कलेक्टर स्वयं ही अपने आदेशों का पालन नहीं करवा पा रहे हैं….? या फिर दोनों ही कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं …….यह जांच का विषय है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!