Connect with us

झाबुआ

विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु दवा पिलाई

Published

on

आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट एवं निजी चिकित्सा संघ द्वारा
विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु दवाई पिलाई
शिविर के प्रथम दिन करीब 1111 लोगों ने दवाई का लाभ लिया |
झाबुआ। मानव सेवा को माधव सेवा मानकर कार्य करने वाली संस्था आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ एवं निजी चिकित्सा संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय होम्यापेथिक शिविर का आयोजन शहर के राजवाड़ा चाैक पर किया जा रहा है | शिविर में वर्तमान में मौसम को देखते हुए होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया, बुखार एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाईयां निःशुल्क पिलाई गई।
यह जानकारी देते हुए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संसथापक ऱाजेश नागर एवं निजी चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डाॅ. एलएस राठौर ने बताया शिविर में निजी चिकित्सा संघ के पदाधिकारी चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर रोगियों को उनकी उक्तानुसार बीमारी के अनुरूप दवाईयों को वितरण किया जाएगा। यह शिविर 3 एवं 4 नवंबर को आयोजित होगा। शिविर का समय दोनो दिवस शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा।

शिविर के प्रथम दिन मुख्य रूप से सीएचएमओ डॉ डी.एस .चौहान और डॉक्टर एल.एस. राठौड़ उपस्थित थे निजी चिकित्सक संगठन के सचिव डॉ लोकेश दवे ने बताया कि शिविर मे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक ने इस दवाई का सेवन किया | बच्चे एवं महिलाओं ने विशेष रूप से विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु दवाई पी | डॉ लोकेश दवे ने यह भी बताया कि प्रथम दिन 1111 लोगों ने दवाई का लाभ लिया |

ये रखे सावधानी
दोनो संस्थाओं द्वारा मौसम जनित बिमारियों से रोकथाम के लिए आमजन को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों पर मच्छरदानी का प्रयोग करे, पानी के बर्तनों को भरने से पहले उन्हें साफ करे, पानी की सभी टंकिया एवं पात्रों को ढ़ककर रखे, बिना उपयोग वाली वस्तुओं को नष्ट करे, ताकि उनमें जलभराव ना हो, फुल साईज के वस्त्र पहने, बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा ना ले, आदि आवष्यक सावधानी बतरने से काफी हद तक इन बिमारियों से निजात पाई जा सकती है।
शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील
आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यशवंत भंडारी, संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर, आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, सेवा प्रकल्प परामर्शदाता सुधीरसिंह कुशवाह, अध्यक्ष रविराजसिंह राठौर, सचिव सुनिल चैहान, पं. द्विजेन्द्र व्यास, हसुमति परिहार, मीडिया दौलत गोलानी के साथ निजी चिकित्सा संघ के सचिव डाॅ. लोकेश दवे, डाॅ. अरविन्द दातला, डाॅ. विजय हाड़ा, डाॅ. इरफान खान, डाॅ. विजय मेरावत, डाॅ. चारूलता दवे, डाॅ. मनाली कोठारी आदि सभी इस शिविर में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!