Connect with us

झाबुआ

जन सुनवाई मै तीन विधवा महिलाओ और दो विकलांग लोगो कि 10 10  हजार कि आर्थिक सहायता कलेक्टर नेहा मीना द्वारा किए गई

Published

on

झाबुआ 04 फरवरी, 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। आवेदक श्री भूरा पिता रंगा भूरिया निवासी बारी फलिया कुशलपुरा तहसील झाबुआ आवेदन कर बताया गया कि आवेदक दिव्यांग होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, आवेदिका श्रीमती नरबदी पति स्व. साजन वसुनिया निवासी ग्राम गोला बड़ी तहसील झाबुआ पति का स्वर्गवास होने के कारण एवं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, आवेदिका श्रीमती सीता पति स्व. सर्वेश दुबे निवासी ग्राम माधोपुर तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि पति का स्वर्गवास होने के कारण एवं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, घर में कमाने वाला कोई नहीं है आवेदिका द्वारा आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया है। आवेदिका श्रीमती समु पति स्व.जेमा मंडोरिया ग्राम पिपलिया तहसील झाबुआ द्वारा आवेदन कर बताया है कि आवेदिक के पति की स्वर्गवास होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। आवेदक श्री मानसिंह पिता मोहन बिलवाल निवासी ग्राम कानाकुआ तहसील पेटलावद द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि पति पत्नी दोनों दिव्यांग होने के कारण एवं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया गया। कलेक्टर द्वारा पांचों आवेदकों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
            आवेदक श्री राजू गुलचंद सिंगाड़िया एवं अन्य ग्रामीण निवासी ग्राम बाटियाबयड़ी तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान में अंगूठा लगवा कर राशन नहीं देने की शिकायत की गयी जिसके तहत तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटील और ना. तहसीलदार श्रीमती नमिता राठौर को निरीक्षण हेतु भेजा, निरीक्षण उपरांत जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटील ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या शिकायत सही पाई गई है, विक्रेता एवं संस्था प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया, उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की गई और विस्तृत जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
            आवेदक समस्त फलियावासी ग्राम पंचायत ईटावा तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि काकडिया फलिया 2 में बनने वाले आंगनवाडी भवन स्वीकृत हुआ है जो कि हमारे फलिया में निजी जमीन पर स्वीकृत हुआ है जिसका निर्माण फलिया के बीच में पहले से लगने वाली आंगनवाड़ी के पास सरकारी भूमि पर कराए जाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक दक्षा बसोड निवासी एल आई सी कॉलोनी झाबुआ स्वीपर के पद पर नियुक्ति किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
              कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 40 आवेदन आए।
              इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ5 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ6 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!