Connect with us

झाबुआ

मप्र वक़्फ़ बोर्ड की जिला कमेटी ने जिला जेल में रोजा इफ्तार करवा कर आपसी सौहार्द के लिए मांगी दुआ

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱 9617057506

झाबुआ । जिला जेल कारागृह झाबुआ में मप्र वक्फ बोर्ड के चेरमैन डॉ सनवर पटेल साहब के मार्गदर्शन मे झाबुआ जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष परवेज़ हूसैन के नेतृत्व में झाबुआ जेल में बंद कैदियों के लिए रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया गया। जिला कमेटी के जमील हूसैन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रमजान माह के मुबारक मौके पर 26 वे रोज़े जिला जेल में बंद रोजेदार कैदियों को जेल परिसर में कमेटी की तरफ से सभी रोजदारों को और गैर रोज़े दार हिन्दू भईयों को रोजा इफ्तार का आयोजन कर फल फ्रूट सरबत वितरण किया गया। इफ्तार से पहले सभी रोजेदारों को कमेटी की ओर से काज़ी साहब उद्बोधन देते कैदियों को रोज़े की के अहमियत बारे जानकारी दी बताया गया कि रोजों से सीख लेकर हमें भूखे प्यासे के मदद, इंसान के प्रति हमदर्दी, वंचित व पिछड़ों के लिए काम करने, समाज मे समानता सद्भाव और दान पुण्य करने की प्रेरणा मिलती है। इफ्तार से पहले और सभी ने मिल कर अल्लाह ईश्वर की बारगाह में हाथ उठा कर पुरे मुल्क व शहर झाबुआ में अमन चैन कायम करने व बेगुनाह कैदियों को जेल से रिहा की दुआ की गई। इस मौके पर जेलर साहब एंव डिप्टी जेलर साहब, वक्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष परवेज़ हुसैन , जमील हुसैन, रियाज़ क़जी साहब, सईद हासमी, सरफ़राज़ खान छप्पू, फिरोज हुसैन सालू,इमरान मुग़ल, सुलेमान भाई वेल्डिंग सहित, इमरान भट, जेल स्टाफ मौजूद रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!