Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में रामनवमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल  के प्री-प्राइमरी सेक्शन में  आज रामनवमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

डॉ. दवे ने इस अवसर पर बच्चों को रामनवमी के महत्व के बारे में जानकारी दी, जिससे वे भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें। इसके बाद नन्हे बच्चों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को श्रीराम के जीवन पर आधारित एनिमेटेड कहानी दिखाई गई, जिससे उन्होंने रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को रोचक तरीके से जाना। इसके साथ ही, STEM गतिविधि के अंतर्गत ‘राम नाम’ लिखे हुए पत्थरों को पानी में तैरते हुए दिखाया गया, जिससे बच्चों ने वैज्ञानिक सोच के साथ धार्मिक मान्यताओं को समझने का प्रयास किया।

प्री-प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों ने बच्चों के लिए रामनवमी से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ करवाईं, जिससे वे इस पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक पहलुओं से परिचित हो सकें।

विद्यालय द्वारा आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव रहा, बल्कि उन्होंने खेल, गतिविधियों और रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीराम के जीवन मूल्यों को भी आत्मसात किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!