Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिले मे नलकूप खनन पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य कि रिपोर्ट) झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा  द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण संम्पूर्ण क्षेत्रों को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला झाबुआ नेहा मीना द्वारा कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अवगत कराने पर कि झाबुआ जिले में भूमिगत जलस्तर में लगातार कमी होने एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु में ओर अधिक पेयजल की कमी व लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 तथा संशोधन अधिनियम 2002 (अधिनियम) में निहित प्रावधानों के तहत अधिनियम की धारा-3 के अन्तर्गत झाबुआ जिले के नगरीय एवं ग्रामीण संम्पूर्ण क्षेत्रों को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया । उक्त अधिनियम की धारा 6 (1) के अन्तर्गत नलकूप खनन को प्रतिबंधित किया जाता है। यह. आदेश 30 जून-2025 तक अथवा वर्षा में विलंब हुआ, तो वर्षा प्रारम्भ होने तक लागू रहेगा। जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित होने के कारण निम्नानुसार प्रतिबंध रहेगें:- जिले के पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्रों में समस्त सार्वजनिक पेयजल स्त्रोतों से कोई भी व्यक्ति सिंचाई, औद्योगिक प्रयोजन, किसी अन्य प्रयोजन के लिए जल का उपयोग बिना अनुमति नहीं करेंगें। पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र में जनता को पेयजल प्रदाय करने के लिये जल स्त्रोतों का अस्थायी रूप से अधिग्रहण किया जा सकेगा। जिसमें सक्षम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) होगें। निजी नलकूप खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विशेष परिस्थितियों में निजी नलकूप खनन एवं निजी नल कनेक्शन की विधिवत अनुमति हेतु आवेदन-पत्र संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्धारित प्रारूप में (मय चालान फीस रू. 50/-बैंक में जमा कर) प्रस्तुत किए जाएगें, जो पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 में अंकित शर्तों के अधीन् अनुमति दी जा सकेगी। जिसमें सक्षम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) होगे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत खनित किए जाने वाले नलकूप उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगें। पेयजल व्यवस्था हेतु जिले में आवश्यकतानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नलकूप खनन कार्य करने हेतु मुक्त रहेगा। उपरोक्तानुसार आदेश का उल्लघंन करने पर उल्लघंनकर्ता को 02 वर्ष का कारावास या रू. 2000/- के अर्थदण्ड या दोनों से दण्डनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh PRO Jhabua #JansamparkMP #jhabua

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!