Connect with us

झाबुआ

पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले कुख्यात आरोपी  एवं उसके साथियों को 24 घंटे मे किया गिरफ्तार।*

Published

on


     *
       *नामी कुख्यात आरोपी मलखान पर पहले ही लूट,डकैती,चौरी ,हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कई गम्भीर अपराध दर्ज थे।*
       दिनांक 03.04.2025 को झाबुआ-मेघनगर रोड ग्राम पिपलिया में  एक मोटरसाइकल में सवार दो व्यक्तियों को एक्सयुवी कार चालक द्वारा टक्कर मारकर जान से मारने की नियत से कार मोटरसाइकल सवारों के उपर चढ़ाकर भाग गये थे।
          फरियादी द्वारा बताया गया कि आरोपी पक्ष ने फरियादी पक्ष की लडकी भगा ले जाने के संबंध मे पुरानी रंजिश रखने के कारण फरियादी के परिजनो को आरोपी ने एक्सयुवी गाडी से जान से मारने की नियत से टक्कर मारी, फरियादी की रिपोर्ट करने पर थाना कल्याणपुरा पर अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 109(1) , 296, 3(5)  बी.एन.एस. का पंजीबद्द् कर विवेचना में लिया गया 
          मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागिय अधिकारी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कल्याणपुरा एवं चौकी अंतरवेलिया की संयुक्त टीम ने आरोपीयों के घर पर दबिश दी गई, जिसमें अपराध का मुख्य आरोपी मलखान पिता जोसफ अमलियार एवं साथी आशीष पिता इड्डु अमलियार व आकाश पिता संतोष अमलियार को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीयों को माननीय न्यायालय झाबुआ में पेश किया।
   सराहनीय कार्य में योगदान: उनि. अर्चना चौहान, सउनि. नरेन्द्र परमार, सउनि. लालसिंह चौधरी, चौकी प्रभारी अंतरवेलिया सउनि जगदीश नायक, प्र.आर. 357 जगोड़ सिंह अलावा, प्र.आर. 474 तानसिंह डामोर , प्र.आर. 172 महेन्द्र भाबर ,आर. 559 रवि आऱ. 616  राहुल डामोर, आर 651 नारायण, आर. हिरा मोर्य, आर. दिनेश, आर. देवा ,आर. मनीराम व सायबर सेल झाबुआ टीम की अहम भूमिका रही ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!