Connect with us

झाबुआ

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों की साफ सफाई व सोख्ता गड्डा बना कर जल संरक्षण का दिया संदेश*

Published

on



*

     झाबुआ 05 अप्रैल , 2025।जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में निरन्तर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा। अभियान के तहत जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और जन भागीदारी हेतु ग्राम पंचायत कोकावद के ग्राम नरसिंह रुण्डा में हैण्डपम्प की साफ सफाई की गई एवं सोख्ता गड्डा बनाया गया जिससे भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिले एवं भूजल स्तर बढ़ाया जा सके।
         जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  के जिला समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर एवं ब्लॉक समन्वयक श्री तेज सिंह देव के मार्गदर्शन में आज  खरडूबडी सेक्टर के ग्राम पंचायत कोकावद के गाँव नरसिंह रुण्डा में हैण्ड पम्प की साफ सफाई की गई व सोख्ता गड्डा बनाया गया ।
       नवांकुर संस्था तथा मानव कल्याण समाजिक संस्था व सेक्टर प्रभारी श्री दिलीप बामनिया द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई । साथ ही मेंटर श्रीमती क्रान्ति व्यास द्वारा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं  जन भागीदारी से श्रमदान कार्य गया।
           इस दौरान मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू ,एमएसडब्ल्यू छात्र व छात्राएं देवीसिंह पाल, गोरव रावत, विजय पाल, नन्दनीपाल, आरती बारिया व ग्रामीणजन की सहभागिता रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!