Connect with us

Ranapur

राणापुर पुलिस की दबिश में पकड़ी गई 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

Published

on

लंबैला-पिटोल रोड कुंदनपुर में घर में छिपाकर रखी थी माउंट बीयर, आरोपी महेन्द्र राठौर फरार

✍️ नावेद रजा 📱 9617057506

राणापुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राणापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुंदनपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई दबिश में एक घर से माउंट बीयर 6000 कंपनी की कुल 25 पेटियाँ (करीब 300 बल्क लीटर शराब) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹75,000 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे और एसडीओपी रूपरेखा यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत के नेतृत्व में थाना राणापुर एवं चौकी कुंदनपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लंबैला-पिटोल रोड स्थित आरोपी महेन्द्र राठौर के निवास पर दबिश दी गई।

हालांकि दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना राणापुर पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 120/2025 दर्ज कर लिया गया है तथा विवेचना जारी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

कार्रवाई में इनकी भूमिका रही अहम:
इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी दिनेश रावत, उपनिरीक्षक दीपक देवरे (चौकी प्रभारी कंजावानी), सहायक उपनिरीक्षक कड़े सिंह मेड़ा, शैलेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र निनामा, आरक्षक सुनील, गरा सिंह और एलाम सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!