Connect with us

Ranapur


कई थानो से फरार लुट एवं चौरी के कुख्यात आरोपी को राणापुर पुलिस ने धरदबोचा

Published

on



घटना दिनाकं 16.02.2025 के 16.15 बजे तीन अज्ञात बदमाश के द्वारा फरियादी फरियादी पीयुष पिता मांगीलाल जैन 42 साल निवासी सरदार मार्ग वार्ड क्र. 9 राणापुर के द्वारा मार्केटिंग के लगभग 27-28 हजार रु.कलेक्शन कर वापस घर आ रहा था की ग्राम परतली के पास पिछे से मोटर साईकिल से 03 बदमाश आये औऱ फरियादी की ईको गाडी को रुकवाकर गले पर चाकु रख कर व एक आऱोपी ने ड्रायवर को कट्टा अडाकर फरियादी की शर्ट व पेन्ट से पैसे छिनकर भाग गये। फरियादी की सुचना पर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 309(4) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
                      प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा तत्काल प्रकरण के आरोपीयो को गिरफ्तार किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर श्री दिनेश रावत द्वारा अलग अलग टीम बना कर सतत् भ्रमण किया एवं थाना क्षैत्र में मुखबीर तंत्र को मजबुत किया, आरोपीयो की पहचान हेतु थाना बोरी , थाना उदयगढ के कैमरे खंगाले एवं घटना समय अंतराल से आरोपीयो की पहचान की गई । आरोपीयो की गिरफ्तार हेतु काफी भरसक प्रयास से मुखबीर की सुचना पर आरोपी करण पिता रायचंद बिलवाल उम्र 22 साल निवासी बडी उत्ती थाना उदयगढ जिला अलिराजपुर को एक अवैध देशी 12 बोर कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया , आरोपी करण से सख्ति से पुछताछ करने पर थाना बोरी क्षैत्र में लुट, थाना उदयगढ क्षैत्र में चौरी व थाना बडवानी क्षैत्र में नकबजनी व वाहन चौरी, जिला अलिराजपुर व गुजरात राज्य के दाहोद से कई चौरीयों का खुलासा हुआ है ।
जप्त मश्रुकाः- एक अवैध देशी 12 बोर कट्टा, एक यामाहा कम्पनी की R15 मोटरसाईकिल बिना नम्बर की किमती 2,50,000 रुपये एवं नगदी 8000 रुपये ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक जगदिश पटेल, प्रधान आरक्षक 62 रतनसिहं , आरक्षक 607 दिनेश , आरक्षक 421 गरासिहं , आरक्षक 671 शिवा , आरक्षक 593 पानसिहं , आरक्षक 615 ऐलामसिहं , आरक्षक 175 कनसिहं एवं आरक्षक  122 नुरसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!