Connect with us

झाबुआ


*डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित*

Published

on



            झाबुआ 23 अप्रैल, 2025। म. प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड मेघनगर के तत्वाधान में बाबा साहब अंबेडकर की 134 वी जयंती शा. महाविद्यालय अग्राल में किया गया। 
अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रितिका पाटीदार ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में सहभागी बने।
             श्री अमित शाह जी के द्वारा पांच महान विभूती  स्वामी विवेकानंद जी अरविंद घोष, अंबेडकर साहब, आदि शंकराचार्य जी एवं पंडित दीनदयाल जी पांच प्रबुद्ध जनों के जयंती मनाने का उद्देश्य हमारे नवीन पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराकर उनके आदर्शों पर चलने का मार्ग दिखाने की जानकारी दी गयी।
              प्राचार्या  शा. महा विद्यालय श्रीमती मोल सिंघ कानुड़े के द्वारा शिक्षा संगठन संघर्ष बाबासाहेब के इस नारे का विस्तार पूर्वक बताया। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने इस समाज को बहुत कुछ दिया है। हम सबको समानता का मंत्र दिया, उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया था, परिवार मे एक रूपता अनिवार्य है।
               जिला समन्वयक म. प्र. जन अभियान परिषद प्रेम सिंह चौहान ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बताएं। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत श्री डाबर में जल संवर्धन एवं ईकेवाईसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन. श्री दिनेश पारगी ने किया आभार डॉ रीना मिश्रा ब्लॉक समन्वयक ने माना।
              कार्यक्रम के प्रारम्भ मे पहलगाँव मे आतंकी हमले मे शहीद हुए नागरिकों श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत मे जल संरक्षण कि शपथ दिलाई गयी। तदोपरांत जल संरक्षण जागरूकता को लेकर बाइक रैली को सभी वरिष्ठ ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।
              श्री भूपेंद्र श्री आंनद देवल, श्री मनीष परमार वीरसिंह भीम वर्णमडलीय सिंह तलवंत सिंह, नर्वेश बारिया, दीपिका मॉडलोई, जया बारिया श्री भूपेंद्र सहित नवांकुर प्रस्फुटन समिति सदस्य एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू छात्र एवं मेंटर्स व अन्य स्वेच्छिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित, श्री अंतर सिंह डाबर  जनपद सीईओ उपस्थित हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!