Connect with us

झाबुआ

विशेष राजस्व समाधान शिविर  25 अप्रैल 2025 को आयोजित*

Published

on



*

            झाबुआ 23 अप्रैल, 2025। शासन निर्देशानुसार राजस्व के लंबित कार्यों का निराकरण किया जाना है, इस संबंध में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व समाधान शिविर जिले की समस्त तहसीलों के राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि 25 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायतो में आयोजित जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
            शिविर में बी-1 वाचन कराया जाना, राजस्व संबंधी आवेदनों शिकायत सीमाकंन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, ई-केवाइसी, समग्र ई-केवायसी एंव आधार से खसरा लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, जमीन संबंधी कब्जा दिलाने की कार्यवाही, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी, नाले पर अतिक्रमण को रोकना एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना तथा राहत राशि एवं दुर्घटना संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
             समस्त तहसीलों के ग्राम पंचायतो में राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत नरवालिया में ना. तहसीलदार तह झाबुआ श्रीमती नमिता राठौर, ग्राम पंचायत सदावा में तहसीलदार तहसील रामा श्री टी एस विस्के द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
            ग्राम पंचायत माण्डली नाथू में तहसीलदार तहसील राणापुर श्री सुखदेव डावर, ग्राम पंचायत भोरकुंडिया में ना. तहसीलदार तह राणापुर श्री मो. अयाज खान, ग्राम पंचायत काजली डूंगरी में तहसीलदार तहसील मेघनगर श्रीमती ममता मिमरोट, ग्राम पंचायत शिवगढ़ में ना. तहसीलदार तह. मेघनगर श्रीमती मृदुला सचवानी, ग्राम पंचायत खोखर खांदान में प्रभारी तहसीलदार तहसील थादला श्री पलकेश परमार द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
              ग्राम पंचायत अमरगढ़ में तहसीलदार तहसील पेटलावद श्री हुकुमसिंह निंगवाल, ग्राम पंचायत धौलीखाली में ना. तहसीलदार झकनावदा तह. पेटलावद श्री विजेन्द्र कटारे, ग्राम पंचायत मांडन में ना. तहसीलदार तह. पेटलावद सुश्री अंकिता भिंडे द्वारा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में राजस्व अधिकारीयों द्वारा राजस्व सम्बन्धी कार्यों का निराकरण मौके पर भी किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!