Connect with us

झाबुआ

जिला जेल झाबुआ में पुरूष बंदियों के अधिकार एवं विशेष नशामुक्ति अभियान के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*

Published

on



*

             झाबुआ 23 अप्रैल, 2025। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं सरंक्षण तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितीन कुमार मुजाल्दा की अध्यक्षता व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्री शिव कुमार डावर की उपस्थिति में मंगलवार को जिला जेल झाबुआ में पुरूष बंदियों के अधिकार एवं विशेष नशामुक्ति अभियान के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
             शिविर को संबोधित करते हुये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितीन कुमार मुजाल्दा ने कहा कि यह विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य केवल कानूनी जानकारी देना नहीं है, बल्कि आप सभी को एक नई दिशा दिखाना है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है चाहे वह बाहर हो या जेल में। आप सभी को भी अपने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, जिनकी जानकारी और सुरक्षा हेतु यह शिविर आयोजित किया गया है। विधिक सहायता, उचित सुनवाई, अपील और न्याय पाने का अधिकार ये सब आप सभी के हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव आपके साथ है। शिविर में श्री मुजाल्दा ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता, प्लीबार्गेनिंग जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। संबोधन की कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शिव कुमार डावर ने बंदियों को नशा उन्मूलन के बारे में बताते हुये कहा कि नशा न केवल शरीर को हानि पहुंचाता है, बल्कि यह व्यक्ति के विवेक, सोच और संबंधों को भी नष्ट कर देता है। यह एक ऐसा अंधकार है, जिससे बाहर निकलने के लिए संकल्प और साथ की आवश्यकता होती है।
               श्री डावर ने कहा कि आप स्वयं को नशे से दूर रखें और जब जेल से बाहर जाएँ तो समाज में एक अच्छे, जिम्मेदार और सकारात्मक नागरिक के रूप में अपनी नई पहचान बनाएं। अपने मित्रों और परिवार को भी नशे से बचने की सलाह दें, क्योंकि एक व्यक्ति की सुधारी हुई सोच पूरे समाज को दिशा दे सकती है। आपका अतीत चाहे जो भी रहा हो, भविष्य आपके हाथ में है। जीवन में परिवर्तन की शुरुआत एक विचार से होती है और आज वह विचार आपके भीतर जाग्रत हुआ है। उक्त शिविर में जेल अधीक्षक श्री दुष्यंत कुमार पगारे, जेल स्टॉफ उपस्थित रहें। शिविर का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!