Connect with us

झाबुआ

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह बिदाई समारोह का आयोजन

Published

on



          झाबुआ, 16 मई 2025। 30 अप्रैल 2025 को विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बिदाई समारोह शुक्रवार साय: 4.00 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
           जिला पेंशन अधिकारी एवं कोषालय अधिकारी झाबुआ सुश्री वैशाली सिसौदिया द्वारा अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पमाला, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके स्वत्वों  से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/ जीपीओ प्रदान किए गए। 
           झाबुआ एसडीएम ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते हे अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाये दी गई।
           इस सम्मान सह बिदाई समारोह में श्री महेन्द्र सिंह खराडिया, रूपसिंह मोरी, भगतसिंह मोरी, अनिल कुमार व्यास, सुरेन्द्रसिंह कुमावत, कैलाशचन्द्र शुक्ला , रामचन्द्र निनामा, नटवरसिंह कछोटिया, मदनसिंह देवल, जंगलसिंह मैडा, कैलाश सोलंकी, श्रीमती वेरोनिका मैडा, अन्नु भाबोर को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित  किया।
         इस अवसर पर में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया,  मुख्या चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी श्री भारत सिंह बघेल, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री रविन्द्रं सिसोदिया एवं कार्यालय जिला पेंशन कार्यालय से श्री मनोहरदास चौहान, श्री दिनेश पारगी एवं श्री कमलेश डोडियार सहायक पेंशन अधिकारी, साथ ही प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं, वरिष्ट नागरिक पेंशन एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में  जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!