Connect with us

झाबुआ

धूमधाम से मनाया भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव

Published

on



झाबुआ। भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शहर सहित आसपास के शनि मंदिरों में सुबह से अपने इष्ट भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शनि प्रतिमा के अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शनि भक्त मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे। भक्तों ने अपने सांसारिक कष्टों से निवारण के लिए शनिदेव महाराज की प्रतिमा को तेल से स्नान करवाया। इस अवसर पर शनि मंदिरों की आकर्षक सज्जा की और भगवान का मनमोहक श्रंगार किया। भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। लोगों ने शनि मंदिरों में जाकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की।

मंदिर पर हुए धार्मिक अनुष्ठान……….
शहर के पोस्ट आफिस के पीछे स्थित श्री विश्व शांति नवग्रह शनि मंदिर में भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव को लेकर राठौर तेली समाज द्वारा मंदिर को फुल मालाओं और विद्युत बल्फों से आकर्षक ढंग से सजाया। सुबह पं. विश्वनाथ शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवन शनिदेव व नवग्रह देवता का महाभिषेक समाज के सदस्यों ने किया। महाभिषेक व भगवान की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भगवान का मनोहारी श्रंगार किया गया। भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर विशेष आंगी की गई। शनि मंदिर पर संपूर्ण पूजन व हवन कार्यक्रम पं. शुक्ल द्वारा संपन्न कराये गये। दोपहर में मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें यजमान प्रवीण नंदलाल राठौर दंपति थे। जिन्होने शहर, प्रदेश व देश की खुशहाली की प्रार्थना कर हवन में आहुतियां दी। हवन की पूर्णाहुति 4 बजे हुई। इस दौरान बडी संख्या में शनि भक्त उपस्थित थे।

यात्रा में गूंजे शनिदेव के जयकारे………
शाम को शनि मंदिर परिसर से राठौर तेली समाज द्वारा भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजांें के साथ निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में समाज के महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए। यात्रा में सबसे पीछे सुसज्जित रथ पर भगवान शनिदेव का तेज चित्र विराजित किया था, जिसका शहरवासियों ने यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर विभिन्न समाज और समाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और शौभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय, फुंटी, कुल्फी आदि का वितरण किया। शौभायात्रा में समाजजन शनिदेव के जयकारे भी लगा रहे थे। शोैभायात्रा के दौरान राजवाडा चौक और आजाद चौक में युवाओं, महिलाओं और युवतियों ने भक्तिमय भजनों पर गरबे खेलकर अपनी भक्तिभावना प्रकट की। शौभायात्रा थांदला गेट से लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाडा चौक, आजाद चौक से थांदला गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जहां भगवान शनिदेव की महाआरती कर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। शौभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे प्रबंध किए थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!