Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की बैठक ली गई

Published

on

झाबुआ —- कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की बैठक ली गई। बैठक में नशे के आदि व्यक्तियों को नशे की लत से छुटकारा दिलाए जाने के लिए जिले में नशीली दवाइयों/पदार्थों के सेवन से शारीरिक बीमारियों-दुष्प्रभावों के संबंध में जिले में व्यापक रूप से जनजागरुकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में 374 पंजीकृत केमिस्ट है जिनमें से 1 को ही औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के शेड्यूल एक्स के तहत आने वाली दवाओं की बिक्री की अनुमति है।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले की दवाइयों की विक्रय करने वाली मेडिकल दुकान पर सघनता से चेकिंग की जाए, कही भी नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर प्रकरण बनाकर कार्यवाही की जाए। हाल ही में गलत दवा दिये जाने के कारण हुई घटना को खेद जनक बताते हुए कलेक्टर ने पूर्व में उक्त मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण में हुई लापरवाही के कारण ड्रग इन्स्पेक्टर को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। संयुक्त दल के माध्यम से सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) के अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में स्थित दुकानों की जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री ना की जाए। साथ ही शाला प्रारम्भ होने के उपरांत समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं का समय-समय पर चिकित्सक के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को नशे में संलिप्तता की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए छात्रों की नियमित काउंसलिंग कर शैक्षणिक संस्थाओं में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने को कहा गया। समस्त शालाओ के आस पास कही पर भी कोई मादक पदार्थ नहीं पाया जाना चाहिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी एस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!