Connect with us

झाबुआ

बाल कल्याण समिति और संस्था द्वारा बच्चों के साथ पौधा रोपण किया

Published

on


झाबुआ 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) जिला झाबुआ द्वारा दिव्यांशी बाल गृह सिलकुँवा (कुक्षी) जिला धार का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्टाफ सहित 8 बच्चे उपस्थित मिले। समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा बच्चों के पुनर्वास पर जोर दिया गया। सदस्य
श्री चंचल भंडारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस होने के अवसर पर बच्चों को पेड़ों का महत्व और पेड़ लगाने के पश्चात उनकी देखरेख पर जोर दिया। सदस्य
श्रीमती पूजा चौहान द्वारा बच्चों को उनके जीवन में देशभक्ति की भावना का होना बताया गया।सदस्य श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया द्वारा बालकों से व्यक्तिगत मिल कर उनके बारे में तथा संस्था के बारे में जानकारी ली गई। समिति को संस्था में सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित व सुचारू रूप से मिली।
     अंत में समिति और संस्था द्वारा बच्चों के साथ पौधा रोपण किया गया। आभार संस्था के अधीक्षक श्री पंकज सूर्यवंशी द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!