Connect with us

झाबुआ

सदस्य श्रीमती बेला कटलाना के* कार्यकाल समाप्ति विदाई समारोह

Published

on


बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) झाबुआ द्वारा समिति की सहज, सरल, विनम्र और बहुमुखी प्रतिभा की धनी *सदस्य श्रीमती बेला कटलाना के* कार्यकाल समाप्ति के उपलक्ष्य में एक निजी होटल में  विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही नए सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह भूरिया का स्वागत किया गया।
समिति के सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण  श्रीमती सपना भट्ट, श्रीमती पूजा चौहान द्वारा भी उनके प्रति अपने विचार व्यक्त किए गए। अंत में आभार समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के सभी परिवारजन भी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!