Connect with us

झाबुआ

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025के अंतर्गत पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु एक पेड़ मां के नाम

Published

on

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025के अंतर्गत पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित करने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश भोपाल के दिशा-निर्देश व बैंक महाप्रबंधक श्री केके रायकवार प्रशासक श्री बी एल मकवाना संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्रम शिविर संभाग इन्दौर के कुशल नेतृत्व में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ की शहर शाखा में आयोजन किया गया शाखा के शाखा प्रबंधक मनीष बैरागी ने बताया कि सहकारिता विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ रखने हेतु शाखा एवं सार्वजनिक स्थानों पर 5पौधे लगाया जाकर उनका संरक्षण शाखा परिवार कि और से किया जावेगा सहकारी समिति के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत आगामी मानसून सीजन में लगभग एक लाख पौधो का रोपण किया जाएगा साथ ही प्लास्टिक प्रदुषण दुनिया के हर कौने में फेल चूका है यह पीने के पानी से लेकर खाने तक यहां तक की हमारे शरीर में भी जा रहा है जो चिन्ता का विषय है विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को बचाने संदेश के शहर शाखा में आयोजन किया गया जिसके तहत शाखा कि सहायक लेखाधिकारी श्रीमती सुशीला डामोर द्वारा प्लास्टिक मुक्त व इससे बनी वस्तुएं का कम उपयोग व एक वृक्ष लगाने उसके संरक्षण की शपथ दिलाई उसके पश्चात शाखा परिवार द्वारा पांच पौधे लगाए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा प्रबंधक मनीष बैरागी, सहायक लेखाधिकारी श्रीमती सुशीला डामोर भृत्य भेरू दास बैरागी, गनमैन अपसिह अजनार,आफिस बाय सुरसिह मैडा, श्रीमती प्रेमलता भाटी आदि का सराहनीय सहयोग रहा

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!