Connect with us

झाबुआ

विश्व पर्यावरण दिवस पर …. एक पेड़ मां के नाम…..अभियान अंतर्गत अधिकारीयो द्वारा पौधारोपण किया गया

Published

on

झाबुआ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा पौधारोपण किया गया।‌ इसी कड़ी में  मेघनगर तहसील अंतर्गत पचायत छोटा गुडा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रितिका पाटीदार, जनपद सीईओ  अंतरसिंह डावर एवं विभाग के कर्मचारियों  द्वारा पौधारोपण किया गया ।‌ श्रीमती पाटीदार ने आमजनों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही व पौधों की देखभाल के लिए समझाइश भी दी । साथ ही साथ आमजनों को वृक्षारोपण के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण की बात भी कही ।

इसी कड़ी में झाबुआ तहसील परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया । झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले ने कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा । उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने पर वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मानव जीवन के लिए जल एवं वायु दोनों आवश्यक है। इसलिए आवश्यक है आमजन  इस पुनीत कार्य में बढ चढकर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण अवश्य करें ।  इस दौरान तहसीलदार ,नायब तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा तहसील कार्यालय झाबुआ में पौधारोपण किया गया ।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा पोधारोपण करते हुए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!