Connect with us

झाबुआ

सशक्त नारी – सुरक्षित समाज : सेवाभारती महिला झाबुआ द्वारा दंड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Published

on



झाबुआ,
सेवाभारती महिला झाबुआ द्वारा आज से बहनों के लिए दंड संचालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर नारी शक्ति को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मबल और आत्मविश्वास से समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को स्व-सुरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु, सेवाभारती झाबुआ ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बहनों को संगठित कर इस शिविर की रूपरेखा तैयार की है।

सेवाभारती महिला प्रमुख श्रीमती भारती सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रथम सत्र हेतु पेटलावद से *अवनि जोशी दीदी व प्रियाशी कुमावत दीदी* को आमंत्रित किया गया है, जो दंड संचालन में निपुण हैं। प्रारंभिक चरण में यह प्रशिक्षण साप्ताहिक रूप से संचालित किया जाएगा, और कुछ समय पश्चात इसे प्रतिदिन नियमित रूप से चलाया जाएगा।

प्रारंभिक शिविर में लगभग 50 बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है, और अनुमान है कि यह संख्या आगामी दिनों में और भी बढ़ेगी।
शिविर हेतु आवश्यक सामग्री और व्यवस्था सेवाभारती झाबुआ द्वारा की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” एवं “जय भवानी” के सामूहिक घोष के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री हरिओम पाटीदार, सेवाभारती समिति अध्यक्ष श्री प्रदीप रुनवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश मेहता तथा महिला प्रमुख श्रीमती भारती सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में सेवाभारती की बहनों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें मुख्य रूप से —
श्रीमती ज्योति त्रिवेदी, लक्ष्मी झरबड़े, चारु दवे, शालिनी सोनी, सीता भूरिया, मोना गिदवानी, लेखा बैरागी, पूजा पंवार, शशिकला त्रिवेदी, श्यामल अरोड़ा, अनीता गुंडिया, नेहा, वैष्णवी, माही, कल्पना पड़ियार, सलोनी श्रीमाली संगीता त्रिवेदी,  नेहा गरवाल एवं अन्य सक्रिय सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

सेवाभारती महिला झाबुआ का यह प्रयास निश्चित ही क्षेत्र की बहनों को स्वावलंबी और आत्मरक्षित बनाने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम सिद्ध होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!