Connect with us

झाबुआ

जैन सोशल ग्रुप झाबुआ “मेन” द्वारा जैन जिनालय झाबुआ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा

Published

on

। जिसमें श्री राजेंद्र जयंत पाठशाला एवं समाज के बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपने भावों को उकेरा । प्रतियोगिता में तीन वर्गों में कुल 60 बच्चों ने भाग लिया ।  प्रथम श्रेणी सब-जूनियर वर्ग जिसमें एल.के.जी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थी,  जूनियर वर्ग में कक्षा तीन से कक्षा छठवीं तक के विद्यार्थी तथा सीनियर वर्ग में कक्षा सातवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया । जानकारी देते हुए ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि सब-जूनियर वर्ग में प्रथम मिवान भंडारी, द्वितीय लब्धि जैन तथा तृतीय रैना घोड़ावत रही । इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम चहेती पगारिया, द्वितीय विहाना कटारिया तथा तृतीय तनुश्री मुथा रही ।  तथा सीनियर वर्ग में प्रथम अनन्या मेहता, द्वितीय चाहत रनवाल तथा तृतीय अनंत मेहता रहे  । सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार ग्रुप के द्वारा दिए गए प्रतियोगिता के पश्चात झाबुआ में विराजित  साध्वी भगवंत श्री तीर्थनिधि श्री जी म.सा. ने व्याख्यान दिए जिसमें सभी बच्चे भी सम्मिलित हुए साध्वी जी ने सभी को शिष्टाचार, क्रोध न करने तथा जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की ओर ध्यान आकर्षित किया । कार्यक्रम में निर्णायक को की भूमिका में श्रीमती निक्की जैन, श्रीमती नेहा जी मेहता तथा रत्नदीप सकलेचा रहे । जैन सोशल ग्रुप के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की खूब-खूब सराहना की । ग्रुप अध्यक्ष प्रमोद भंडारी ने फोन पर सुंदर आयोजन हेतु सभी को धन्यवाद दिया ।  अंत में आभार ग्रुप के सदस्य उल्लास जी जैन द्वारा माना गया । कार्यकम में नीलेश घोड़ावत, मनोज कटकानी, संजय मेहता, सुनीता बाबेल, मीना जैन व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!