Connect with us

DHAR

सूनी नहीं रहेगी कैदियों की कलाई, बहनों को 9 अगस्त को सुबह 8 से 2 बजे तक मिलेगा मौका

Published

on


   धार, 07 अगस्त 2025। जिला जेल में भाई-बहन के स्नेह का पर्व 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस पर्व पर जेल में बंद अपने भाई की सुनी कलाई सजाने के लिए चितिंत बहनों के लिए अच्छी खबर है। जेल प्रशासन ने बहनों को अपने भाईयों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर राखी बांधने के लिए अनुमति देने की घोषणा की है।
जेल अधीक्षक आर.आर.डांगी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग भोपल के द्वारा जारी आदेश के पालन में जिला जेल धार में 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल गेट के अंदर प्रत्यक्ष मुलाकात व राखी बांधने का कार्यकम रखा जायेगा। इच्छुक बहनें अपने बंदी भाई को राखी बांध सकती है। थाली, कुमकुम की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा कराई जायेगी। प्रशासनिक व्यवस्था व सुरक्षा के साथ आयोजन किया जायेगा। इच्छुक बहने शांति व्यवस्था के साथ अपने भाईयों से मिलकर राखी बांध सकती है।

इन निदेर्शों का करना होगा पालन
   रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को मुलाकात दी जायेगी, मुलाकात का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा, समय सीमा 15 मिनिट की रहेगी, बहनो के साथ छः वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, मुलाकात पंजीयन के लिए फोटोयुक्त परिचय-पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ होना अनिवार्य है। एक बंदी से एक ही बार मुलाकात होगी। सभी बहनें एक साथ आए। स्टील की थाली जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जेल का महिला स्टाफें प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच करेगी। मिठाई, लड्डू जेल कैंटीन से क्रय करके ही दिए जा सकते है। बगैर राखी के किसी भी महिला, बहन को जेल प्रवेश नहीं दिया जावेगा आदि इन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार महिलाएं अपने साथ झोला, बैग, पर्स, केरीबेग आदि गेट के अंदर नही ला सकेगी। इसके अलावा नकद राशि, मोबाईल, नशीली वस्तुए धारदार वस्तुएं मिठाई की अनुमति नहीं होगी। नियम एवं निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!