Connect with us

झाबुआ

19 वर्षीय युवा सिद्धांत कटकानी की मासखमण की तपस्या पूर्णता की ओर

Published

on

झाबुआ – जैन धर्म में त्याग और तपस्या का विशेष महत्व है तथा त्याग और तपस्या के माध्यम से मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त किया जा सकता है। जैन धर्म में मासखमण तपस्वी वह साधक होते हैं जो लगातार एक माह (30 दिन) तक एकासन या उपवास करते हुए, विशेष नियमों और संयम के साथ तपस्या करते हैं। यह तपस्या अत्यंत कठिन और उच्च कोटि की मानी जाती है, क्योंकि इसमें केवल आहार-संयम ही नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म का भी शुद्धिकरण होता है ।

तपस्या की इसी कड़ी में झाबुआ के एक युवा सिद्धांत की मासखमण की तपस्या अब पूर्णता की ओर है । जिन शासन गौरव  पूज्य गुरुदेव श्री उमेश मुनि जी म.सा अणु के शिष्य धर्मदास गणनायक पूज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेंद्र मुनि जी म.सा की आज्ञानुवर्तनी महासती पूज्या श्री प्रज्ञा जी म.सा आदि ठाणा-5  के परम पावन सानिध्य में श्री संघ में तपस्याओं का ठाठ लग रहा है तपस्याओं के क्रम में शहर के 19 वर्षीय युवा सिद्धांत कटकानी मासखमण जैसी दीर्घ तपस्या कर रहे हैं आज उन्होंने 28 उपवास के प्रत्याख्यान लिए है। सिद्धांत ने अपनी तपस्या 12 जुलाई को प्रारंभ की थी । प्रतिदिन तपस्वी की साता पूछने और उनके इस दीर्घ तप की अनुमोदना करने के लिए श्री संघ के श्रावक श्राविका सभी, मंडल वार, नवयुवक मंडल, बालिका मंडल,अणु आराधना मंडल, चंदना बहू मंडल क्रमवार तप की अनुमोदना करने हेतु तपस्वी के निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं । साथ ही तेरापंथ महिला मंडल भी तपस्वी के तप की अनुमोदना हेतु सिद्धांत के निवास पर पहुंची थी । वही जैन सोशल ग्रुप मैत्री के सदस्यगण भी तपस्वी की सुखसाता जानने के लिए एक साथ पहुंचे थे । मात्र 19 वर्ष की आयु में मासखमण जैसी कठोर तपस्या करने पर युवा तपस्वी सिद्धांत के तप की चारों ओर प्रशंसा भी हो रही है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!