Connect with us

झाबुआ

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर केशव इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ की छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्नेहपूर्वक दौरा किया गया।

Published

on


            आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर केशव इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ की छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्नेहपूर्वक दौरा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री रघुवंश सिंह को राखी बांधकर रक्षा-सूत्र का पावन कार्य संपन्न किया।
         राखी बांधते हुए छात्राओं ने पुलिस विभाग द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें समाज के रक्षक के रूप में सम्मानित किया।
            कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्री गिरीश कुमार जेजुरकर एवं रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय, स्टेनो श्री रामराज परमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बच्चो द्वारा राखी बांधी गई ।
            पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करते हैं तथा आने वाली पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा देते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!